Naidunia Live
• टॉप न्यूज़ • मध्य प्रदेश • विज्ञान व प्रौद्योगिकी • अपराध • शिक्षा • संपादकीय • धर्म / अध्यात्म • वीडियो स्टोरी • मौसम • त्योहार • प्रेरक कहानियाँ
• वीडियो • न्यूज़ आर्काइव
अपराध
03 Oct, 2026

डोंगरगढ़ में शराब तस्करी पर कार्रवाई, 45 पेटियां और स्कॉर्पियो जब्त

डोंगरगढ़ में आबकारी विभाग ने मध्य प्रदेश निर्मित अंग्रेजी शराब की 45 पेटियां जब्त कर शराब परिवहन में इस्तेमाल स्कॉर्पियो को कब्जे में लिया है।

राजनांदगांव, 03 अक्टूबर।

डोंगरगढ़ में आबकारी विभाग ने देर रात कार्रवाई करते हुए मध्य प्रदेश निर्मित अंग्रेजी शराब की 45 पेटियां जब्त की हैं। शराब के परिवहन में इस्तेमाल रायपुर पासिंग स्कॉर्पियो को भी कब्जे में लिया गया है। विभाग को सूचना मिली थी कि मध्य प्रदेश की शराब वाहन के जरिए क्षेत्र से बाहर ले जाई जा रही है। इसके बाद प्रभारी अनिल सिंह के नेतृत्व में टीम ने झिंझारी और मडियान रोड के बीच घेराबंदी की। इसी दौरान संदिग्ध स्कॉर्पियो को रोककर उसकी तलाशी ली गई। वाहन के अंदर मध्य प्रदेश निर्मित अंग्रेजी शराब की करीब 45 पेटियां मिलीं, जिन्हें आबकारी विभाग ने जब्त कर लिया। इसके साथ ही शराब ले जाने के लिए इस्तेमाल की जा रही स्कॉर्पियो भी कब्जे में ले ली गई।

आबकारी विभाग के अनुसार, टीम को देखकर वाहन में सवार लोग स्कॉर्पियो छोड़कर मौके से भाग गए। अधिकारियों ने आरोपितों को पकड़ने का प्रयास किया, लेकिन वे हाथ नहीं आए। अब विभाग वाहन में सवार लोगों की पहचान और उनकी तलाश में जुटा है। मामले में जब्त शराब और वाहन के आधार पर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

|
वीडियो फीचर

CM Youth Conclave 2026: भोपाल में 20 हजार युवाओं से CM मोहन यादव का संवाद, जुबिन नौटियाल ने मचाई धूम


भोपाल में वर्ग-1 शिक्षक अभ्यर्थियों का उग्र प्रदर्शन, CM हाउस घेराव की कोशिश; पुलिस ने रोका

मंडला में CM मोहन यादव का कांग्रेस पर हमला, बोले- विकास के आंकड़े सुन छाती पर लौटता है सांप #mpgovt

भोपाल में शुक्रवार रात महिलाओं का मार्च, एकजुटता का दिया संदेश #women #protest #mpnews

भोपाल में सनसनीखेज हत्या | IAS की गला रेतकर हत्या, 2 दिन पहले रखा नौकर गायब

MP BJP कोर कमेटी की बड़ी बैठक - CM मोहन यादव, संगठन पदाधिकारी रहेंगे मौजूद | BJP का बड़ा मंथन

आज का राशिफल

समाज में मान-सम्मान बढ़ेगा। आय-व्यय की स्थिति समान रहेगी। व्यापार व व्यवसाय में ध्यान देने से सफलता मिलेगी। मेल-मिलाप से काम बनाने की कोशिश सफल होगी। कामकाज में आ रहा अवरोध दूर होकर प्रगति का रास्ता मिल जाएगा। अपने काम में सुविधा मिल जाने से प्रगति होगी। शुभांक-3-5-7

आज का मौसम

भोपाल

20° / 34°

Clear

ट्रेंडिंग न्यूज़