Naidunia Live
• टॉप न्यूज़ • मध्य प्रदेश • विज्ञान व प्रौद्योगिकी • अपराध • शिक्षा • संपादकीय • धर्म / अध्यात्म • वीडियो स्टोरी • मौसम • त्योहार • प्रेरक कहानियाँ
• वीडियो • न्यूज़ आर्काइव
अपराध
03 Oct, 2026

सोनभद्र में रियल एस्टेट कारोबारी की गला घोंटकर हत्या

सोनभद्र के घोरावल में 62 वर्षीय रियल एस्टेट कारोबारी का शव घर में मिला, पुलिस ने हत्या की जांच शुरू कर दी है।

सोनभद्र, 03 अक्टूबर।

घोरावल कोतवाली क्षेत्र में 62 वर्षीय रियल एस्टेट कारोबारी ओमप्रकाश भारद्वाज की गला घोंटकर हत्या कर दी गई। शनिवार सुबह उनके बेटे विकास ने पुलिस को फोन कर घर में पिता का शव पड़े होने की सूचना दी। इसके बाद पुलिस और फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंची और घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए। परिवार के मुताबिक, ओमप्रकाश घोरावल में बड़े स्तर पर जमीन की खरीद-बिक्री का कारोबार करते थे और उनकी कई जगह जमीन थी। वाराणसी और मुंबई में भी उनके मकान हैं। उनकी पत्नी और एक बेटी मुंबई में रहती हैं, जबकि दोनों बेटे विकास और आकाश उनके साथ रहते थे। शुक्रवार शाम दोनों बेटे पिता के कहने पर घोरावल से करीब छह किलोमीटर दूर धुरकरी गांव स्थित हनुमान मंदिर चले गए थे। रात में खाना लेकर लौटने पर पिता ने मोबाइल से बताया कि कुछ कारोबारी मित्र घर आए हैं और जगह कम होने के कारण वे रात में भोजन नहीं करेंगे, इसलिए दोनों मंदिर में जाकर सो जाएं।

शनिवार सुबह दोनों बेटे घर लौटे और मोबाइल पर कॉल कर पिता से दरवाजा खोलने को कहा, लेकिन कोई जवाब नहीं मिला। काफी प्रयास के बाद दोनों मकान के पीछे से अंदर पहुंचे तो ओमप्रकाश का शव बिस्तर पर पड़ा मिला। पास में खून लगा कपड़ा था और गले पर किसी वस्तु से दबाने के निशान दिखाई दिए। घटनास्थल से रस्सी के टुकड़े भी मिले। पुलिस के अनुसार, आवास का सीसीटीवी कैमरा और बिजली कनेक्शन रात में बंद कर दिया गया था। मृतक के मोबाइल से कॉल डिटेल भी मिटाई गई थी। इन परिस्थितियों के आधार पर पुलिस हत्या की जांच कर रही है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

|
वीडियो फीचर

CM Youth Conclave 2026: भोपाल में 20 हजार युवाओं से CM मोहन यादव का संवाद, जुबिन नौटियाल ने मचाई धूम


भोपाल में वर्ग-1 शिक्षक अभ्यर्थियों का उग्र प्रदर्शन, CM हाउस घेराव की कोशिश; पुलिस ने रोका

मंडला में CM मोहन यादव का कांग्रेस पर हमला, बोले- विकास के आंकड़े सुन छाती पर लौटता है सांप #mpgovt

भोपाल में शुक्रवार रात महिलाओं का मार्च, एकजुटता का दिया संदेश #women #protest #mpnews

भोपाल में सनसनीखेज हत्या | IAS की गला रेतकर हत्या, 2 दिन पहले रखा नौकर गायब

MP BJP कोर कमेटी की बड़ी बैठक - CM मोहन यादव, संगठन पदाधिकारी रहेंगे मौजूद | BJP का बड़ा मंथन

आज का राशिफल

समाज में मान-सम्मान बढ़ेगा। आय-व्यय की स्थिति समान रहेगी। व्यापार व व्यवसाय में ध्यान देने से सफलता मिलेगी। मेल-मिलाप से काम बनाने की कोशिश सफल होगी। कामकाज में आ रहा अवरोध दूर होकर प्रगति का रास्ता मिल जाएगा। अपने काम में सुविधा मिल जाने से प्रगति होगी। शुभांक-3-5-7

आज का मौसम

भोपाल

20° / 34°

Clear

ट्रेंडिंग न्यूज़