Naidunia Live
• टॉप न्यूज़ • मध्य प्रदेश • विज्ञान व प्रौद्योगिकी • अपराध • शिक्षा • संपादकीय • धर्म / अध्यात्म • वीडियो स्टोरी • मौसम • त्योहार • प्रेरक कहानियाँ
• वीडियो • न्यूज़ आर्काइव
अपराध
03 Oct, 2026

कानपुर स्टेशन के पास 25 बोतल शराब बरामद, युवक गिरफ्तार

कानपुर सेंट्रल के पास जीआरपी और आरपीएफ की संयुक्त चेकिंग में एक युवक से 18.75 लीटर अवैध अंग्रेजी शराब बरामद हुई।

कानपुर, 03 अक्टूबर।

कानपुर सेंट्रल रेलवे स्टेशन के नजदीक जीआरपी और आरपीएफ की संयुक्त टीम ने चेकिंग के दौरान एक युवक को अवैध अंग्रेजी शराब के साथ पकड़ा। उसके बैग से अलग-अलग ब्रांड की 25 बोतलें बरामद हुईं, जिनकी अनुमानित कीमत एक लाख रुपये से अधिक बताई गई है। रेलवे क्षेत्र में चोरी के साथ शराब और मादक पदार्थों की तस्करी रोकने के लिए चल रहे विशेष अभियान के तहत टीम हैरिशगंज पुल के आगे सीपीसी वाशिंग लाइन की तरफ जाने वाले कच्चे रास्ते पर पावर हाउस के पास जांच कर रही थी। इसी दौरान संदिग्ध युवक को रोककर तलाशी ली गई। पकड़े गए युवक की पहचान बिहार के समस्तीपुर जिले के उजियारपुर थाना क्षेत्र निवासी दीपक कुमार के रूप में हुई।

जीआरपी के अनुसार, बरामद शराब की कुल मात्रा 18 लीटर 750 मिलीलीटर है। पूछताछ में युवक ने बताया कि वह शराब हरियाणा से लेकर ट्रेन के माध्यम से बिहार ले जाने की तैयारी में था। संयुक्त टीम ने शराब जब्त करने के बाद युवक के खिलाफ संबंधित धाराओं में कार्रवाई की है। रेलवे पुलिस और सुरक्षा बलों की ओर से अवैध शराब एवं मादक पदार्थों की तस्करी रोकने के लिए जांच अभियान जारी है।

|
वीडियो फीचर

CM Youth Conclave 2026: भोपाल में 20 हजार युवाओं से CM मोहन यादव का संवाद, जुबिन नौटियाल ने मचाई धूम


भोपाल में वर्ग-1 शिक्षक अभ्यर्थियों का उग्र प्रदर्शन, CM हाउस घेराव की कोशिश; पुलिस ने रोका

मंडला में CM मोहन यादव का कांग्रेस पर हमला, बोले- विकास के आंकड़े सुन छाती पर लौटता है सांप #mpgovt

भोपाल में शुक्रवार रात महिलाओं का मार्च, एकजुटता का दिया संदेश #women #protest #mpnews

भोपाल में सनसनीखेज हत्या | IAS की गला रेतकर हत्या, 2 दिन पहले रखा नौकर गायब

MP BJP कोर कमेटी की बड़ी बैठक - CM मोहन यादव, संगठन पदाधिकारी रहेंगे मौजूद | BJP का बड़ा मंथन

आज का राशिफल

समाज में मान-सम्मान बढ़ेगा। आय-व्यय की स्थिति समान रहेगी। व्यापार व व्यवसाय में ध्यान देने से सफलता मिलेगी। मेल-मिलाप से काम बनाने की कोशिश सफल होगी। कामकाज में आ रहा अवरोध दूर होकर प्रगति का रास्ता मिल जाएगा। अपने काम में सुविधा मिल जाने से प्रगति होगी। शुभांक-3-5-7

आज का मौसम

भोपाल

20° / 34°

Clear

ट्रेंडिंग न्यूज़