हमीरपुर, 05 अक्टूबर।
उत्तर प्रदेश के हमीरपुर जिले में सोमवार शाम खेत में गए 60 वर्षीय बुजुर्ग की हत्या से गांव में हड़कंप मच गया। सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। घटनास्थल पर फील्ड यूनिट को भी बुलाया गया है।
सीओ आरके सिंह ने बताया कि मुस्करा कस्बे के पुरवा मोहाल निवासी राजबहादुर खेत में काम करने गए थे। आरोप है कि वहां पारिवारिक लोगों ने लोहे की सब्बल से उन पर हमला कर दिया, जिससे उनकी मौत हो गई।
मृतक के बेटे ने अपने चचेरे चाचा अर्जुन और भतीजे जगत पर हत्या करने का आरोप लगाया है। घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी। घटनास्थल से संबंधित साक्ष्य जुटाने के लिए फील्ड यूनिट को भी लगाया गया है।
सीओ ने बताया कि मृतक के परिजनों की ओर से दी गई तहरीर के आधार पर मामले में वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। पुलिस घटना से जुड़े तथ्यों की जांच कर रही है।














