Naidunia Live
• टॉप न्यूज़ • मध्य प्रदेश • विज्ञान व प्रौद्योगिकी • अपराध • शिक्षा • संपादकीय • धर्म / अध्यात्म • वीडियो स्टोरी • मौसम • त्योहार • प्रेरक कहानियाँ
• वीडियो • न्यूज़ आर्काइव
अपराध
05 Oct, 2026

एटीएम में नकदी अटकी, स्पीकर से आई रकम लौटने की आवाज; जेलकर्मी से 10 हजार की ठगी

मुरादाबाद में ठगों ने एटीएम पर रिकॉर्ड आवाज के जरिए ग्राहक को भ्रमित कर नकदी हासिल करने की कोशिश की, मामले की जांच जारी है।

मुरादाबाद, 05 अक्टूबर।

सिविल लाइंस थाना क्षेत्र में बैंक ऑफ बड़ौदा के एटीएम बूथ पर बरेली जेल में तैनात एक जेलकर्मी के साथ साइबर ठगी का मामला सामने आया है। एटीएम से 10 हजार रुपये निकालने की कोशिश के दौरान खाते से रकम कट गई, लेकिन नकदी बाहर नहीं आई। इसी बीच बूथ में लगे स्पीकर से मशीन खराब होने और रकम खाते में वापस आने की आवाज सुनाई दी। करीब डेढ़ घंटे बाद दोबारा पहुंचने पर स्पीकर गायब मिला।

सिविल लाइंस क्षेत्र निवासी राजीव कुमार त्यागी बरेली जेल में तैनात हैं। उन्होंने सोमवार सुबह करीब 10 बजे हरथला चौकी क्षेत्र में कांठ रोड स्थित बैंक ऑफ बड़ौदा के एटीएम से रुपये निकालने का प्रयास किया था। कार्ड डालकर प्रक्रिया पूरी करने के बाद उनके खाते से 10 हजार रुपये कट गए, लेकिन नकदी नहीं निकली।

इसी दौरान एसी के पास लगे स्पीकर से आवाज आई कि एटीएम में खराबी है और रकम वापस खाते में पहुंच जाएगी। राजीव के मुताबिक, करीब डेढ़ घंटे बाद वह फिर एटीएम पहुंचे तो वहां से स्पीकर गायब था। बूथ में दर्ज मोबाइल नंबर पर संपर्क करने पर सामने वाले ने खुद को बैंक प्रबंधक बताया और उनके साथ धोखाधड़ी होने की जानकारी दी। उसने बताया कि दो अन्य लोगों ने भी ऐसी शिकायत की है।

इसके बाद राजीव हरथला चौकी पहुंचे, जहां आशीष साहू नाम के एक अन्य व्यक्ति की ओर से भी इसी तरह की शिकायत मिलने की जानकारी सामने आई। आशंका है कि ठगों ने एटीएम से नकदी निकलने वाले स्थान पर टेप लगा दिया था और स्पीकर के जरिये पहले से रिकॉर्ड आवाज चलाकर ग्राहकों को रकम वापस आने का भरोसा दिलाया। ग्राहक के जाने के बाद टेप हटाकर नकदी निकालने की आशंका है।

सिविल लाइंस थाना प्रभारी हरीशवर्धन सिंह ने बताया कि शिकायत मिली है। मामले की जांच पुलिस के साथ साइबर सेल भी कर रही है।

|
वीडियो फीचर

CM Youth Conclave 2026: भोपाल में 20 हजार युवाओं से CM मोहन यादव का संवाद, जुबिन नौटियाल ने मचाई धूम


भोपाल में वर्ग-1 शिक्षक अभ्यर्थियों का उग्र प्रदर्शन, CM हाउस घेराव की कोशिश; पुलिस ने रोका

मंडला में CM मोहन यादव का कांग्रेस पर हमला, बोले- विकास के आंकड़े सुन छाती पर लौटता है सांप #mpgovt

भोपाल में शुक्रवार रात महिलाओं का मार्च, एकजुटता का दिया संदेश #women #protest #mpnews

भोपाल में सनसनीखेज हत्या | IAS की गला रेतकर हत्या, 2 दिन पहले रखा नौकर गायब

MP BJP कोर कमेटी की बड़ी बैठक - CM मोहन यादव, संगठन पदाधिकारी रहेंगे मौजूद | BJP का बड़ा मंथन

आज का राशिफल

समाज में मान-सम्मान बढ़ेगा। आय-व्यय की स्थिति समान रहेगी। व्यापार व व्यवसाय में ध्यान देने से सफलता मिलेगी। मेल-मिलाप से काम बनाने की कोशिश सफल होगी। कामकाज में आ रहा अवरोध दूर होकर प्रगति का रास्ता मिल जाएगा। अपने काम में सुविधा मिल जाने से प्रगति होगी। शुभांक-3-5-7

आज का मौसम

भोपाल

20° / 34°

Clear

ट्रेंडिंग न्यूज़