Naidunia Live
• टॉप न्यूज़ • मध्य प्रदेश • विज्ञान व प्रौद्योगिकी • अपराध • शिक्षा • संपादकीय • धर्म / अध्यात्म • वीडियो स्टोरी • मौसम • त्योहार • प्रेरक कहानियाँ
• वीडियो • न्यूज़ आर्काइव
अपराध
05 Oct, 2026

पुरानी लाजपत राय मार्केट से 19.50 लाख की लूट का खुलासा, पांच आरोपित गिरफ्तार

नई दिल्ली में कारोबारियों से 19.50 लाख रुपये लूटने के मामले में पुलिस ने पांच आरोपितों को गिरफ्तार कर 9.90 लाख रुपये और लूट की रकम से खरीदा गया आइफोन बरामद किया है।

नई दिल्ली, 5 अक्टूबर।

उत्तरी जिला पुलिस ने 19.50 लाख रुपये की लूट के मामले में पांच आरोपितों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके कब्जे से 9.90 लाख रुपये नकद और लूट की रकम से खरीदा गया आइफोन-17 प्रो बरामद किया है। वारदात में शामिल चार अन्य आरोपित अभी फरार हैं।

पुलिस के अनुसार, 30 सितंबर को मुकेश और रामेश्वर पुरानी लाजपत राय मार्केट स्थित कार्यालय से नकदी लेकर स्कूटी से करोल बाग जा रहे थे। छत्ता रेल पार करने के बाद जीपीओ के पास दो मोटरसाइकिल सवारों ने रोडरेज का बहाना बनाकर उन्हें रोका। लोगों के जुटने पर वे वहां से चले गए। आगे रानी झांसी फ्लाईओवर पर चार-पांच बदमाशों ने दोनों को रोककर मारपीट की और नकदी से भरा बैग छीन लिया।

एक अक्टूबर को कश्मीरी गेट थाने में मामला दर्ज होने के बाद सीसीटीवी फुटेज और स्वचालित नंबर-प्लेट कैमरों की जांच की गई। फुटेज से छह संदिग्धों का पीछा करना सामने आया। मोटरसाइकिल के नंबर से पुलिस आरोपितों तक पहुंची। तीन अक्टूबर को अभिषेक तिवारी, शाकिर, सुलेमान उर्फ शाहरुख, अरुण और बाद में सुभाष कश्यप पकड़े गए। पूछताछ में रकम बांटने और मनाली में कुछ राशि खर्च करने की जानकारी मिली। दानिश, अमन, पिंटू समेत चार आरोपित नैनीताल फरार बताए गए हैं।

|
वीडियो फीचर

CM Youth Conclave 2026: भोपाल में 20 हजार युवाओं से CM मोहन यादव का संवाद, जुबिन नौटियाल ने मचाई धूम


भोपाल में वर्ग-1 शिक्षक अभ्यर्थियों का उग्र प्रदर्शन, CM हाउस घेराव की कोशिश; पुलिस ने रोका

मंडला में CM मोहन यादव का कांग्रेस पर हमला, बोले- विकास के आंकड़े सुन छाती पर लौटता है सांप #mpgovt

भोपाल में शुक्रवार रात महिलाओं का मार्च, एकजुटता का दिया संदेश #women #protest #mpnews

भोपाल में सनसनीखेज हत्या | IAS की गला रेतकर हत्या, 2 दिन पहले रखा नौकर गायब

MP BJP कोर कमेटी की बड़ी बैठक - CM मोहन यादव, संगठन पदाधिकारी रहेंगे मौजूद | BJP का बड़ा मंथन

आज का राशिफल

समाज में मान-सम्मान बढ़ेगा। आय-व्यय की स्थिति समान रहेगी। व्यापार व व्यवसाय में ध्यान देने से सफलता मिलेगी। मेल-मिलाप से काम बनाने की कोशिश सफल होगी। कामकाज में आ रहा अवरोध दूर होकर प्रगति का रास्ता मिल जाएगा। अपने काम में सुविधा मिल जाने से प्रगति होगी। शुभांक-3-5-7

आज का मौसम

भोपाल

20° / 34°

Clear

ट्रेंडिंग न्यूज़