फर्रुखाबाद, 05 अक्तूबर।
जिले में पुलिस व्यवस्था को और प्रभावी बनाने के लिए पुलिस अधीक्षक आरती सिंह ने 18 सिपाहियों को पुलिस लाइन भेजने के आदेश दिए हैं। यह कार्रवाई जिले के अलग-अलग थानों में तैनात पुलिसकर्मियों के खिलाफ लगातार मिल रही शिकायतों के बाद की गई है। एसपी के अनुसार संबंधित सिपाहियों को तत्काल प्रभाव से लाइन हाजिर किया गया है।
जारी आदेश के मुताबिक कोतवाली फर्रुखाबाद से ईशु कुमार, मऊदरवाजा से सौरभ कुमार और रक्षपाल, कादरीगेट से आकाश सोलंकी, अभिषेक कुमार व पंकज कुमार, मोहम्मदाबाद से मनीष कुमार और भूपेंद्र सिंह को पुलिस लाइन भेजा गया है। नवाबगंज से हर्षित चौहान व किरन कुमार, अमृतपुर से अंकित कुमार व शिवम कुमार, राजेपुर से विष्णु कुमार, कमालगंज से तेजवीर सिंह, जहानगंज से अनुज प्रताप सिंह, कंपिल से अंकित कुमार, फतेहगढ़ कोतवाली से हरेंद्र कुमार और कायमगंज से मुंशी मुकेश कुमार को लाइन हाजिर किया गया है। एसपी ने बताया कि इन पुलिसकर्मियों के संबंध में लगातार शिकायतें प्राप्त हो रही थीं।














