Naidunia Live
• टॉप न्यूज़ • मध्य प्रदेश • विज्ञान व प्रौद्योगिकी • अपराध • शिक्षा • संपादकीय • धर्म / अध्यात्म • वीडियो स्टोरी • मौसम • त्योहार • प्रेरक कहानियाँ
• वीडियो • न्यूज़ आर्काइव
मध्य प्रदेश
05 Oct, 2026

नियमितीकरण की मांग पर इंदौर में सफाई कर्मचारियों का प्रदर्शन, मंगलवार से धरना

इंदौर में नियमितीकरण, वेतन और सुविधाओं की मांग को लेकर सफाई कर्मचारियों ने नगर निगम कार्यालय में प्रदर्शन किया और मंगलवार से रीगल चौराहे पर धरना देने की घोषणा की।

इंदौर, 05 अक्टूबर।

मध्य प्रदेश के इंदौर में सफाई कर्मचारियों ने नियमितीकरण, वेतन और अन्य सुविधाओं की मांग को लेकर सोमवार को नगर निगम कार्यालय में प्रदर्शन किया। सुबह करीब 11:30 बजे बड़ी संख्या में कर्मचारी निगम परिसर पहुंचे और जमीन पर बैठकर नारेबाजी की। कर्मचारी निगम आयुक्त से सीधे बातचीत की मांग कर रहे थे।

करीब दो घंटे चले प्रदर्शन के दौरान महिला कर्मचारियों ने विरोध स्वरूप अपनी चूड़ियां उतारकर निगम कार्यालय के मुख्य द्वार पर फेंक दीं। प्रदर्शनकारियों ने आयुक्त के खिलाफ नारे लगाए और लंबे समय से लंबित मांगों के समाधान की मांग की।

सफाई कर्मचारियों ने बताया कि कई कर्मचारी वर्षों से निगम में काम कर रहे हैं, लेकिन अब तक नियमितीकरण नहीं हुआ। उन्होंने समय पर वेतन, इलाज और बच्चों की शिक्षा से जुड़ी समस्याएं भी उठाईं। कर्मचारियों का कहना है कि कम वेतन में परिवार का खर्च चलाना मुश्किल हो रहा है।

वाल्मीकि सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष संतोष कल्याणे ने बताया कि प्रदेश में पांच दिन की हड़ताल का आह्वान किया गया है। इंदौर में मंगलवार से रीगल चौराहे पर धरना देने की बात कही गई है।

निगम अपर आयुक्त प्रखर सिंह ने कहा कि निगम स्तर की मांगों पर कार्रवाई की जाएगी। सफाई व्यवस्था बनाए रखने के लिए अतिरिक्त कर्मचारियों से काम कराया गया।

|
वीडियो फीचर

CM Youth Conclave 2026: भोपाल में 20 हजार युवाओं से CM मोहन यादव का संवाद, जुबिन नौटियाल ने मचाई धूम


भोपाल में वर्ग-1 शिक्षक अभ्यर्थियों का उग्र प्रदर्शन, CM हाउस घेराव की कोशिश; पुलिस ने रोका

मंडला में CM मोहन यादव का कांग्रेस पर हमला, बोले- विकास के आंकड़े सुन छाती पर लौटता है सांप #mpgovt

भोपाल में शुक्रवार रात महिलाओं का मार्च, एकजुटता का दिया संदेश #women #protest #mpnews

भोपाल में सनसनीखेज हत्या | IAS की गला रेतकर हत्या, 2 दिन पहले रखा नौकर गायब

MP BJP कोर कमेटी की बड़ी बैठक - CM मोहन यादव, संगठन पदाधिकारी रहेंगे मौजूद | BJP का बड़ा मंथन

आज का राशिफल

समाज में मान-सम्मान बढ़ेगा। आय-व्यय की स्थिति समान रहेगी। व्यापार व व्यवसाय में ध्यान देने से सफलता मिलेगी। मेल-मिलाप से काम बनाने की कोशिश सफल होगी। कामकाज में आ रहा अवरोध दूर होकर प्रगति का रास्ता मिल जाएगा। अपने काम में सुविधा मिल जाने से प्रगति होगी। शुभांक-3-5-7

आज का मौसम

भोपाल

20° / 34°

Clear

ट्रेंडिंग न्यूज़