Naidunia Live
• टॉप न्यूज़ • मध्य प्रदेश • विज्ञान व प्रौद्योगिकी • अपराध • शिक्षा • संपादकीय • धर्म / अध्यात्म • वीडियो स्टोरी • मौसम • त्योहार • प्रेरक कहानियाँ
• वीडियो • न्यूज़ आर्काइव
सरकार व नीतियाँ
05 Oct, 2026

प्रधानमंत्री आवास योजना-शहरी में मध्य प्रदेश को राष्ट्रीय सम्मान, वारासिवनी भी पुरस्कृत

प्रधानमंत्री आवास योजना-शहरी के प्रभावी क्रियान्वयन और सर्वाधिक पक्के आवास पूरे करने पर मध्य प्रदेश को राष्ट्रीय पुरस्कार मिला है।

भोपाल, 05 अक्टूबर।

प्रधानमंत्री आवास योजना-शहरी के बेहतर क्रियान्वयन के लिए मध्य प्रदेश को राष्ट्रीय स्तर पर सम्मान मिला है। विश्व आवास दिवस के अवसर पर सोमवार को नई दिल्ली के विज्ञान भवन में आयोजित समारोह में मध्य प्रदेश को ‘प्रधानमंत्री आवास योजना-शहरी पुरस्कार-2026’ प्रदान किया गया।

केंद्रीय आवासन एवं शहरी कार्य राज्यमंत्री तोखन साहू ने यह पुरस्कार प्रदान किया। राज्य की ओर से नगरीय विकास एवं आवास विभाग के आयुक्त संकेत भोंडवे और योजना के राज्य मिशन संचालक शिशिर गेमावत ने सम्मान ग्रहण किया।

आयुक्त संकेत भोंडवे ने कहा कि योजना के माध्यम से प्रदेश के लाखों जरूरतमंद और वंचित शहरी परिवारों को पक्का घर उपलब्ध कराने का सपना पूरा हुआ है। उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री डॉ. यादव के नेतृत्व में योजना का क्रियान्वयन पारदर्शी, प्रभावी और निर्धारित समयसीमा के अनुसार किया जा रहा है।

मिशन संचालक शिशिर गेमावत के अनुसार मध्य प्रदेश में योजना के अलग-अलग घटकों के तहत अब तक 10 लाख से अधिक आवास स्वीकृत किए जा चुके हैं। इनमें से 9 लाख से अधिक आवासों का निर्माण पूरा होने के बाद हितग्राहियों को सौंपा जा चुका है।

उन्होंने बताया कि योजना को सुगम बनाने के लिए राज्य में कई नए प्रयोग और नीतिगत सुधार किए गए। भूमिहीन पात्र परिवारों को आवासीय भूमि के पट्टे उपलब्ध कराए गए, ताकि वे बीएलसी घटक के लाभ से वंचित न रहें।

राज्य सरकार के अनुसार स्वीकृत आवासों की तुलना में सबसे अधिक पक्के मकानों का निर्माण पूरा करने और बीएलसी घटक के प्रभावी क्रियान्वयन में मध्य प्रदेश देश में अग्रणी रहा है।

एक लाख से कम आबादी वाले नगरीय निकायों की श्रेणी में बालाघाट जिले की नगर पालिका परिषद वारासिवनी को भी राष्ट्रीय स्तर पर सम्मानित किया गया। परिषद को बीएलसी घटक के तहत सर्वाधिक आवास पूर्ण करने के लिए यह विशेष सम्मान मिला।

|
वीडियो फीचर

CM Youth Conclave 2026: भोपाल में 20 हजार युवाओं से CM मोहन यादव का संवाद, जुबिन नौटियाल ने मचाई धूम


भोपाल में वर्ग-1 शिक्षक अभ्यर्थियों का उग्र प्रदर्शन, CM हाउस घेराव की कोशिश; पुलिस ने रोका

मंडला में CM मोहन यादव का कांग्रेस पर हमला, बोले- विकास के आंकड़े सुन छाती पर लौटता है सांप #mpgovt

भोपाल में शुक्रवार रात महिलाओं का मार्च, एकजुटता का दिया संदेश #women #protest #mpnews

भोपाल में सनसनीखेज हत्या | IAS की गला रेतकर हत्या, 2 दिन पहले रखा नौकर गायब

MP BJP कोर कमेटी की बड़ी बैठक - CM मोहन यादव, संगठन पदाधिकारी रहेंगे मौजूद | BJP का बड़ा मंथन

आज का राशिफल

समाज में मान-सम्मान बढ़ेगा। आय-व्यय की स्थिति समान रहेगी। व्यापार व व्यवसाय में ध्यान देने से सफलता मिलेगी। मेल-मिलाप से काम बनाने की कोशिश सफल होगी। कामकाज में आ रहा अवरोध दूर होकर प्रगति का रास्ता मिल जाएगा। अपने काम में सुविधा मिल जाने से प्रगति होगी। शुभांक-3-5-7

आज का मौसम

भोपाल

20° / 34°

Clear

ट्रेंडिंग न्यूज़