Naidunia Live
• टॉप न्यूज़ • मध्य प्रदेश • विज्ञान व प्रौद्योगिकी • अपराध • शिक्षा • संपादकीय • धर्म / अध्यात्म • वीडियो स्टोरी • मौसम • त्योहार • प्रेरक कहानियाँ
• वीडियो • न्यूज़ आर्काइव
अपराध
05 Oct, 2026

पानीटंकी बॉर्डर पर एसएसबी ने पिस्तौल और कारतूस के साथ सिक्किम का नागरिक दबोचा

भारत-नेपाल सीमा के पानीटंकी क्षेत्र में एसएसबी ने चेकिंग के दौरान सिक्किम के एक निवासी को अवैध हथियार और कारतूस के साथ गिरफ्तार किया है।

सिलिगुड़ी, 05 अक्टूबर।

भारत-नेपाल सीमा पर स्थित पानीटंकी के न्यू ब्रिज क्षेत्र में सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) की 41वीं बटालियन की 'डी' कंपनी ने नियमित चेकिंग के दौरान सिक्किम के एक नागरिक को अवैध रूप से ले जाए जा रहे हथियार और भारी मात्रा में जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार किया है। अधिकारियों के मुताबिक, आरोपित वाहन से भारत से नेपाल के काकरभिट्टा की ओर जा रहा था, तभी उसकी तलाशी ली गई। उसके हैंडबैग से 0.32 कैलिबर की एक पिस्तौल, दो मैगजीन, 7.65 एमएम के 49 जिंदा कारतूस और एक खाली खोखा बरामद किया गया। पूछताछ में उसकी पहचान सिक्किम निवासी ताशी पाल्की भूटिया के रूप में हुई है, जो अपने गुरु को लाने नेपाल जा रहा था।

प्रारंभिक जांच में यह बात सामने आई कि आरोपी के पास मौजूद हथियार का लाइसेंस केवल सिक्किम और पश्चिम बंगाल राज्य के भीतर ही मान्य था, और उसे अन्यत्र ले जाने की कानूनी अनुमति नहीं थी। नियमों का उल्लंघन कर सीमा पार हथियार ले जाने के प्रयास को गंभीरता से लेते हुए एसएसबी ने जब्ती की पूरी प्रक्रिया पूरी की। इसके बाद आरोपी को जब्त किए गए तमाम हथियारों और कारतूसों के साथ आगे की कानूनी कार्रवाई के लिए खोरीबाड़ी थाने की पुलिस के सुपुर्द कर दिया गया है, जहां पुलिस मामले की गहराई से छानबीन कर रही है।

|
वीडियो फीचर

CM Youth Conclave 2026: भोपाल में 20 हजार युवाओं से CM मोहन यादव का संवाद, जुबिन नौटियाल ने मचाई धूम


भोपाल में वर्ग-1 शिक्षक अभ्यर्थियों का उग्र प्रदर्शन, CM हाउस घेराव की कोशिश; पुलिस ने रोका

मंडला में CM मोहन यादव का कांग्रेस पर हमला, बोले- विकास के आंकड़े सुन छाती पर लौटता है सांप #mpgovt

भोपाल में शुक्रवार रात महिलाओं का मार्च, एकजुटता का दिया संदेश #women #protest #mpnews

भोपाल में सनसनीखेज हत्या | IAS की गला रेतकर हत्या, 2 दिन पहले रखा नौकर गायब

MP BJP कोर कमेटी की बड़ी बैठक - CM मोहन यादव, संगठन पदाधिकारी रहेंगे मौजूद | BJP का बड़ा मंथन

आज का राशिफल

समाज में मान-सम्मान बढ़ेगा। आय-व्यय की स्थिति समान रहेगी। व्यापार व व्यवसाय में ध्यान देने से सफलता मिलेगी। मेल-मिलाप से काम बनाने की कोशिश सफल होगी। कामकाज में आ रहा अवरोध दूर होकर प्रगति का रास्ता मिल जाएगा। अपने काम में सुविधा मिल जाने से प्रगति होगी। शुभांक-3-5-7

आज का मौसम

भोपाल

20° / 34°

Clear

ट्रेंडिंग न्यूज़