Naidunia Live
• टॉप न्यूज़ • मध्य प्रदेश • विज्ञान व प्रौद्योगिकी • अपराध • शिक्षा • संपादकीय • धर्म / अध्यात्म • वीडियो स्टोरी • मौसम • त्योहार • प्रेरक कहानियाँ
• वीडियो • न्यूज़ आर्काइव
अपराध
05 Oct, 2026

सुपौल में पेड़ से लटका मिला 22 वर्षीय युवक का शव, हत्या या आत्महत्या की जांच

सिसौनी में 22 वर्षीय युवक का शव पेड़ से लटका मिला, शरीर पर चोट और गले पर रस्सी के निशान मिलने के बाद पुलिस हत्या और आत्महत्या दोनों पहलुओं से जांच कर रही है।

सुपौल, 5 अक्टूबर।

नदी थाना क्षेत्र के सिसौनी में सोमवार सुबह पेड़ से युवक का शव लटका मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान मधुबनी जिले के फुलपरास थाना क्षेत्र के बथनाहा गांव निवासी शिव कुमार मंडल (22) के रूप में हुई है। वह करीब एक महीने से सिसौनी में अपनी बहन के घर रह रहा था।

ग्रामीणों के मुताबिक, सुबह कुछ लोग शौच के लिए बाहर निकले थे। इसी दौरान उनकी नजर पेड़ से लटके युवक पर पड़ी। सूचना मिलने के बाद ग्रामीणों ने पुलिस को जानकारी दी। नदी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को नीचे उतारकर जांच शुरू की।

प्रारंभिक जांच में युवक के गले पर रस्सी के निशान और शरीर पर चोट के निशान मिले हैं। पुलिस के अनुसार शव के पैर जमीन से सटे होने की बात भी सामने आई है।

पुलिस को जानकारी मिली है कि घटना से दो दिन पहले युवक का एक पड़ोसी से विवाद हुआ था और उसके साथ मारपीट भी हुई थी। परिजनों ने पड़ोसियों पर हत्या का आरोप लगाया है और शव को पेड़ पर लटकाने की आशंका जताई है।

पुलिस का कहना है कि मौत हत्या है या आत्महत्या, यह अभी स्पष्ट नहीं है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजने की प्रक्रिया की जा रही है। रिपोर्ट आने के बाद मौत के कारणों की स्थिति स्पष्ट होगी। पुलिस सभी पहलुओं की जांच कर रही है।

|
वीडियो फीचर

CM Youth Conclave 2026: भोपाल में 20 हजार युवाओं से CM मोहन यादव का संवाद, जुबिन नौटियाल ने मचाई धूम


भोपाल में वर्ग-1 शिक्षक अभ्यर्थियों का उग्र प्रदर्शन, CM हाउस घेराव की कोशिश; पुलिस ने रोका

मंडला में CM मोहन यादव का कांग्रेस पर हमला, बोले- विकास के आंकड़े सुन छाती पर लौटता है सांप #mpgovt

भोपाल में शुक्रवार रात महिलाओं का मार्च, एकजुटता का दिया संदेश #women #protest #mpnews

भोपाल में सनसनीखेज हत्या | IAS की गला रेतकर हत्या, 2 दिन पहले रखा नौकर गायब

MP BJP कोर कमेटी की बड़ी बैठक - CM मोहन यादव, संगठन पदाधिकारी रहेंगे मौजूद | BJP का बड़ा मंथन

आज का राशिफल

समाज में मान-सम्मान बढ़ेगा। आय-व्यय की स्थिति समान रहेगी। व्यापार व व्यवसाय में ध्यान देने से सफलता मिलेगी। मेल-मिलाप से काम बनाने की कोशिश सफल होगी। कामकाज में आ रहा अवरोध दूर होकर प्रगति का रास्ता मिल जाएगा। अपने काम में सुविधा मिल जाने से प्रगति होगी। शुभांक-3-5-7

आज का मौसम

भोपाल

20° / 34°

Clear

ट्रेंडिंग न्यूज़