Naidunia Live
• टॉप न्यूज़ • मध्य प्रदेश • विज्ञान व प्रौद्योगिकी • अपराध • शिक्षा • संपादकीय • धर्म / अध्यात्म • वीडियो स्टोरी • मौसम • त्योहार • प्रेरक कहानियाँ
• वीडियो • न्यूज़ आर्काइव
मध्य प्रदेश
05 Oct, 2026

उज्जैन में स्कूल बस में चढ़ते समय 15 वर्षीय छात्र की अचानक तबीयत बिगड़ी, मौत

उज्जैन में स्कूल जाने के दौरान बस में चढ़ते समय 15 वर्षीय विधान कुशवाह अचानक बेहोश होकर गिर पड़ा और उसकी मौत हो गई।

उज्जैन, 05 अक्टूबर।

उज्जैन के अंकपात मार्ग स्थित श्रीकृष्ण कॉलोनी में सोमवार सुबह 15 वर्षीय विधान कुशवाह की अचानक तबीयत बिगड़ने से मौत हो गई। घटना के बाद इलाके में शोक का माहौल बन गया।

विधान सेंट थॉमस स्कूल में कक्षा 10वीं में पढ़ता था। वह सुबह करीब सात बजे घर से स्कूल जाने के लिए निकला था। स्कूल बस में सवार होने के दौरान अचानक उसकी तबीयत खराब हुई और वह बेहोश होकर गिर पड़ा।

मौके पर मौजूद लोगों ने उसे बचाने की कोशिश की, लेकिन उसकी जान नहीं बचाई जा सकी। घटना की सूचना मिलने पर परिजन घर पहुंचे तो परिवार में चीख-पुकार मच गई।

विधान के पिता संजय (संजू) कुशवाह निकास चौराहे पर फल का ठेला लगाते हैं। बेटे की अचानक मौत से पूरा परिवार सदमे में है। परिजनों के अनुसार, सुबह घर से स्कूल के लिए निकला विधान वापस नहीं लौट सका।

घटना की खबर फैलते ही श्रीकृष्ण कॉलोनी में शोक की लहर दौड़ गई। सेंट थॉमस स्कूल में भी विधान की मौत से शोक का माहौल है। परिजनों के अनुसार, सोमवार को ही विधान का अंतिम संस्कार कर दिया गया।

|
वीडियो फीचर

CM Youth Conclave 2026: भोपाल में 20 हजार युवाओं से CM मोहन यादव का संवाद, जुबिन नौटियाल ने मचाई धूम


भोपाल में वर्ग-1 शिक्षक अभ्यर्थियों का उग्र प्रदर्शन, CM हाउस घेराव की कोशिश; पुलिस ने रोका

मंडला में CM मोहन यादव का कांग्रेस पर हमला, बोले- विकास के आंकड़े सुन छाती पर लौटता है सांप #mpgovt

भोपाल में शुक्रवार रात महिलाओं का मार्च, एकजुटता का दिया संदेश #women #protest #mpnews

भोपाल में सनसनीखेज हत्या | IAS की गला रेतकर हत्या, 2 दिन पहले रखा नौकर गायब

MP BJP कोर कमेटी की बड़ी बैठक - CM मोहन यादव, संगठन पदाधिकारी रहेंगे मौजूद | BJP का बड़ा मंथन

आज का राशिफल

समाज में मान-सम्मान बढ़ेगा। आय-व्यय की स्थिति समान रहेगी। व्यापार व व्यवसाय में ध्यान देने से सफलता मिलेगी। मेल-मिलाप से काम बनाने की कोशिश सफल होगी। कामकाज में आ रहा अवरोध दूर होकर प्रगति का रास्ता मिल जाएगा। अपने काम में सुविधा मिल जाने से प्रगति होगी। शुभांक-3-5-7

आज का मौसम

भोपाल

20° / 34°

Clear

ट्रेंडिंग न्यूज़