Naidunia Live
• टॉप न्यूज़ • मध्य प्रदेश • विज्ञान व प्रौद्योगिकी • अपराध • शिक्षा • संपादकीय • धर्म / अध्यात्म • वीडियो स्टोरी • मौसम • त्योहार • प्रेरक कहानियाँ
• वीडियो • न्यूज़ आर्काइव
न्यायपालिका
05 Oct, 2026

रजरप्पा मंदिर पुनरुद्धार पर हाई कोर्ट सख्त, 102 करोड़ की डीपीआर पर मांगा जवाब

झारखंड हाई कोर्ट ने रजरप्पा मंदिर की 102 करोड़ रुपये की पुनरुद्धार योजना पर सरकार से कार्रवाई और वित्तीय व्यवस्था की स्थिति स्पष्ट करने को कहा है।

रांची, 05 अक्टूबर।

झारखंड उच्च न्यायालय ने रामगढ़ जिले के प्रसिद्ध रजरप्पा मंदिर के पुनरुद्धार से संबंधित मामले में राज्य सरकार से विस्तृत स्थिति स्पष्ट करने को कहा है। संजीव कुमार सिंह की अवमानना याचिका पर सोमवार को सुनवाई करते हुए न्यायमूर्ति सुजीत नारायण प्रसाद की अध्यक्षता वाली खंडपीठ ने पर्यटन विभाग के सचिव को शपथ पत्र दाखिल करने का निर्देश दिया। अदालत ने पूछा है कि मंदिर के पुनरुद्धार के लिए तैयार विस्तृत परियोजना रिपोर्ट (डीपीआर) पर विभाग ने अब तक क्या कार्रवाई की है और प्रस्तावित योजना के लिए धनराशि किस मद से उपलब्ध कराई जाएगी। पूर्व आदेश के अनुपालन में रामगढ़ के उपायुक्त और पर्यटन विभाग के सचिव अदालत में उपस्थित हुए। सरकार की ओर से बताया गया कि पुनरुद्धार के लिए तैयार डीपीआर की अनुमानित लागत 102 करोड़ रुपये है और राशि अधिक होने के कारण संबंधित संचिका विभागीय मंत्री के पास भेजी गई है।

अदालत ने सरकार के इस जवाब के बाद पर्यटन सचिव को शपथ पत्र के माध्यम से डीपीआर की प्रगति और वित्तीय व्यवस्था से जुड़ी पूरी जानकारी देने को कहा है। मामले की अगली सुनवाई 13 अक्टूबर को होगी। हालांकि उस दिन रामगढ़ के उपायुक्त और पर्यटन विभाग के सचिव को व्यक्तिगत रूप से उपस्थित रहने से छूट दी गई है और वे वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए अदालत में शामिल हो सकेंगे। यह मामला संजीव कुमार सिंह की ओर से दाखिल अवमानना याचिका से जुड़ा है, जिसमें रजरप्पा मंदिर के पुनरुद्धार को लेकर अदालत के पहले दिए गए आदेशों के अनुपालन का मुद्दा उठाया गया है। सोमवार को याचिकाकर्ता की ओर से अधिवक्ता भरत कुमार ने अदालत के समक्ष पक्ष रखा।

|
वीडियो फीचर

CM Youth Conclave 2026: भोपाल में 20 हजार युवाओं से CM मोहन यादव का संवाद, जुबिन नौटियाल ने मचाई धूम


भोपाल में वर्ग-1 शिक्षक अभ्यर्थियों का उग्र प्रदर्शन, CM हाउस घेराव की कोशिश; पुलिस ने रोका

मंडला में CM मोहन यादव का कांग्रेस पर हमला, बोले- विकास के आंकड़े सुन छाती पर लौटता है सांप #mpgovt

भोपाल में शुक्रवार रात महिलाओं का मार्च, एकजुटता का दिया संदेश #women #protest #mpnews

भोपाल में सनसनीखेज हत्या | IAS की गला रेतकर हत्या, 2 दिन पहले रखा नौकर गायब

MP BJP कोर कमेटी की बड़ी बैठक - CM मोहन यादव, संगठन पदाधिकारी रहेंगे मौजूद | BJP का बड़ा मंथन

आज का राशिफल

समाज में मान-सम्मान बढ़ेगा। आय-व्यय की स्थिति समान रहेगी। व्यापार व व्यवसाय में ध्यान देने से सफलता मिलेगी। मेल-मिलाप से काम बनाने की कोशिश सफल होगी। कामकाज में आ रहा अवरोध दूर होकर प्रगति का रास्ता मिल जाएगा। अपने काम में सुविधा मिल जाने से प्रगति होगी। शुभांक-3-5-7

आज का मौसम

भोपाल

20° / 34°

Clear

ट्रेंडिंग न्यूज़