Naidunia Live
• टॉप न्यूज़ • मध्य प्रदेश • विज्ञान व प्रौद्योगिकी • अपराध • शिक्षा • संपादकीय • धर्म / अध्यात्म • वीडियो स्टोरी • मौसम • त्योहार • प्रेरक कहानियाँ
• वीडियो • न्यूज़ आर्काइव
सरकार व नीतियाँ
05 Oct, 2026

जयशंकर ने स्विस राष्ट्रपति पार्मेलिन से की मुलाकात

विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने गाइ पार्मेलिन के साथ मुलाकात में भारत-स्विट्जरलैंड संबंधों और सहयोग विस्तार पर चर्चा की।

नई दिल्ली, 05 अक्टूबर।

विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने सोमवार को नई दिल्ली में स्विट्जरलैंड के राष्ट्रपति गाइ पार्मेलिन से मुलाकात की। उन्होंने कहा कि पार्मेलिन की भारत यात्रा के दौरान दोनों देशों की साझेदारी को आगे बढ़ाने और भारत-ईएफटीए व्यापार एवं आर्थिक साझेदारी समझौते के अवसरों को साकार करने पर चर्चा महत्वपूर्ण है। जयशंकर ने भरोसा जताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और राष्ट्रपति पार्मेलिन के बीच होने वाली वार्ता से व्यापार, निवेश समेत विभिन्न क्षेत्रों में भारत-स्विट्जरलैंड सहयोग को और विस्तार मिलेगा। उन्होंने पार्मेलिन के साथ मुलाकात को लेकर प्रसन्नता जताते हुए दोनों देशों के संबंधों को गहरा करने के उनके विचारों की सराहना की।

राष्ट्रपति पार्मेलिन सोमवार को तीन दिवसीय राजकीय यात्रा पर भारत पहुंचे हैं। राष्ट्रपति बनने के बाद यह उनकी पहली राजकीय भारत यात्रा है, हालांकि फरवरी 2026 में वे नई दिल्ली में आयोजित एआई इम्पैक्ट समिट में शामिल होने आए थे। राष्ट्रपति भवन में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उनका औपचारिक स्वागत किया। यात्रा के दौरान व्यापार, निवेश, विज्ञान, प्रौद्योगिकी, नवाचार और लोगों की आवाजाही सहित कई क्षेत्रों में सहयोग बढ़ाने पर जोर रहेगा। उनके साथ वरिष्ठ अधिकारियों और कारोबारी नेताओं का उच्चस्तरीय प्रतिनिधिमंडल भी आया है। राष्ट्रपति मुर्मू उनके सम्मान में राजकीय भोज आयोजित करेंगी। स्विट्जरलैंड यूरोपीय मुक्त व्यापार संघ के देशों में भारत का सबसे बड़ा व्यापार और निवेश साझेदार है। भारत और स्विट्जरलैंड के बीच लंबे समय से मैत्रीपूर्ण संबंध हैं तथा नियमित उच्चस्तरीय संपर्क के माध्यम से साझेदारी आगे बढ़ी है। मौजूदा यात्रा से साझा हितों वाले नए क्षेत्रों में सहयोग बढ़ाने और द्विपक्षीय संबंधों को और मजबूत करने का अवसर मिलेगा।

|
वीडियो फीचर

CM Youth Conclave 2026: भोपाल में 20 हजार युवाओं से CM मोहन यादव का संवाद, जुबिन नौटियाल ने मचाई धूम


भोपाल में वर्ग-1 शिक्षक अभ्यर्थियों का उग्र प्रदर्शन, CM हाउस घेराव की कोशिश; पुलिस ने रोका

मंडला में CM मोहन यादव का कांग्रेस पर हमला, बोले- विकास के आंकड़े सुन छाती पर लौटता है सांप #mpgovt

भोपाल में शुक्रवार रात महिलाओं का मार्च, एकजुटता का दिया संदेश #women #protest #mpnews

भोपाल में सनसनीखेज हत्या | IAS की गला रेतकर हत्या, 2 दिन पहले रखा नौकर गायब

MP BJP कोर कमेटी की बड़ी बैठक - CM मोहन यादव, संगठन पदाधिकारी रहेंगे मौजूद | BJP का बड़ा मंथन

आज का राशिफल

समाज में मान-सम्मान बढ़ेगा। आय-व्यय की स्थिति समान रहेगी। व्यापार व व्यवसाय में ध्यान देने से सफलता मिलेगी। मेल-मिलाप से काम बनाने की कोशिश सफल होगी। कामकाज में आ रहा अवरोध दूर होकर प्रगति का रास्ता मिल जाएगा। अपने काम में सुविधा मिल जाने से प्रगति होगी। शुभांक-3-5-7

आज का मौसम

भोपाल

20° / 34°

Clear

ट्रेंडिंग न्यूज़