इंदौर, 05 अक्टूबर।
जिले में कानून-व्यवस्था और सार्वजनिक शांति बनाए रखने के लिए कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी शिवम वर्मा ने 29 स्थानों को शांत परिक्षेत्र घोषित किया है। इस सूची में प्रमुख अस्पतालों के साथ शैक्षणिक संस्थान और अन्य महत्वपूर्ण स्थल शामिल हैं। प्रशासन का उद्देश्य इन संवेदनशील स्थानों के आसपास शांतिपूर्ण और व्यवस्थित माहौल बनाए रखना है। स्वास्थ्य संस्थानों में एमवाय अस्पताल, जिला अस्पताल धार रोड, बॉम्बे अस्पताल विजय नगर, कन्वेनियंट अस्पताल (सीएचएल) एमआईजी, भंडारी अस्पताल विजय नगर, अरविंदो अस्पताल सांवेर रोड, मानसिक चिकित्सालय बाणगंगा, चोईथराम अस्पताल, गोकुलदास अस्पताल, चाचा नेहरू एवं डेंटल अस्पताल, यूनिक सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल दशहरा मैदान के सामने, बीसीएम कोकिलाबेन अस्पताल निपानिया, कर्मचारी राज्य बीमा निगम अस्पताल नंदानगर, एमटीएच अस्पताल कोठारी मार्केट के पास और अपोलो राजश्री अस्पताल विजय नगर शामिल हैं।
शैक्षणिक संस्थानों में जीजामाता गर्ल्स कॉलेज मोती तबेला, गोविंदराम सक्सेरिया इंजीनियरिंग कॉलेज, होल्कर साइंस कॉलेज, सत्य साईं स्कूल विजय नगर, न्यू गर्ल्स डिग्री कॉलेज किला मैदान तथा गुजराती और क्रिश्चियन कॉलेज को शांत परिक्षेत्र में रखा गया है। इसके अलावा खंडवा रोड भंवरकुआं से आईटी पार्क चौराहा स्थित यूनिवर्सिटी कैंपस को भी सूची में शामिल किया गया है। अन्य निर्धारित स्थानों में विशेष जुपिटर अस्पताल तीन इमली, सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल ढक्कनवाला कुआं, मेडिकेयर अस्पताल तिलक नगर के पास, भगवती नर्सिंग होम तिलक नगर के पास, तिलक नगर पब्लिक स्कूल, कृष्णा पब्लिक स्कूल और सरस्वती शिशु मंदिर शामिल हैं। इस तरह इंदौर शहर के कुल 29 महत्वपूर्ण एवं संवेदनशील स्थलों को शांत परिक्षेत्र घोषित किया गया है।














