Naidunia Live
• टॉप न्यूज़ • मध्य प्रदेश • विज्ञान व प्रौद्योगिकी • अपराध • शिक्षा • संपादकीय • धर्म / अध्यात्म • वीडियो स्टोरी • मौसम • त्योहार • प्रेरक कहानियाँ
• वीडियो • न्यूज़ आर्काइव
सरकार व नीतियाँ
06 Oct, 2026

वस्त्र उद्योग विकास परिषद की पहली बैठक, प्रतिस्पर्धी और एकीकृत मूल्य श्रृंखला पर जोर

वस्त्र उद्योग विकास परिषद की पहली बैठक में उत्पादन, निर्यात, निवेश, कौशल और अनुसंधान को बढ़ावा देकर प्रतिस्पर्धी वस्त्र मूल्य श्रृंखला तैयार करने पर चर्चा हुई।

नई दिल्ली, 6 अक्टूबर।

दिल्ली में वस्त्र उद्योग विकास परिषद की पहली बैठक में देश के वस्त्र और परिधान क्षेत्र को अधिक प्रतिस्पर्धी बनाने के साथ पूरी मूल्य श्रृंखला को एकीकृत करने पर जोर दिया गया। बैठक की अध्यक्षता वस्त्र मंत्रालय की सचिव नीलम शमी राव ने की।

बैठक में वस्त्र उद्योग के विकास के लिए आगे की रणनीति पर विस्तार से चर्चा हुई। इसमें उत्पादन और उत्पादकता बढ़ाने, अनुसंधान एवं विकास को मजबूत करने तथा निर्यात और वैश्विक बाजार तक पहुंच बढ़ाने जैसे मुद्दे प्रमुख रहे।

कच्चे माल और अन्य आवश्यक सामग्री की उपलब्धता, निवेश, कौशल विकास और टिकाऊ उत्पादन को लेकर भी विचार-विमर्श किया गया। सचिव नीलम शमी राव ने कहा कि वस्त्र और परिधान क्षेत्र रोजगार देने तथा निर्यात से आय अर्जित करने वाले देश के प्रमुख क्षेत्रों में शामिल है।

उन्होंने उत्पादन, नवाचार और अंतरराष्ट्रीय बाजार में पहुंच को मजबूत करने के लिए पूरी मूल्य श्रृंखला में समन्वित तरीके से काम करने की जरूरत बताई।

बैठक में प्राथमिकता वाले विषयों पर तेजी से काम करने और उनकी नियमित समीक्षा के लिए कार्य समूह तथा उप-समितियां गठित करने पर सहमति बनी। परिषद सरकार को नीतिगत और रणनीतिक कदमों के लिए ठोस सुझाव देगी।

इन प्रयासों का उद्देश्य घरेलू उत्पादन बढ़ाना, अनुसंधान को औद्योगिक स्तर पर उपयोग में लाना, निर्यात में लगातार वृद्धि करना तथा निवेश और रोजगार के नए अवसर पैदा करना है।

बैठक में वस्त्र मंत्रालय के वरिष्ठ अधिकारी, प्रमुख उद्योग संगठन, निर्यात संवर्धन परिषद, अनुसंधान संस्थानों, राज्य सरकारों के प्रतिनिधि और क्षेत्र के विशेषज्ञ शामिल हुए।

|
वीडियो फीचर

CM Youth Conclave 2026: भोपाल में 20 हजार युवाओं से CM मोहन यादव का संवाद, जुबिन नौटियाल ने मचाई धूम


भोपाल में वर्ग-1 शिक्षक अभ्यर्थियों का उग्र प्रदर्शन, CM हाउस घेराव की कोशिश; पुलिस ने रोका

मंडला में CM मोहन यादव का कांग्रेस पर हमला, बोले- विकास के आंकड़े सुन छाती पर लौटता है सांप #mpgovt

भोपाल में शुक्रवार रात महिलाओं का मार्च, एकजुटता का दिया संदेश #women #protest #mpnews

भोपाल में सनसनीखेज हत्या | IAS की गला रेतकर हत्या, 2 दिन पहले रखा नौकर गायब

MP BJP कोर कमेटी की बड़ी बैठक - CM मोहन यादव, संगठन पदाधिकारी रहेंगे मौजूद | BJP का बड़ा मंथन

आज का राशिफल

समाज में मान-सम्मान बढ़ेगा। आय-व्यय की स्थिति समान रहेगी। व्यापार व व्यवसाय में ध्यान देने से सफलता मिलेगी। मेल-मिलाप से काम बनाने की कोशिश सफल होगी। कामकाज में आ रहा अवरोध दूर होकर प्रगति का रास्ता मिल जाएगा। अपने काम में सुविधा मिल जाने से प्रगति होगी। शुभांक-3-5-7

आज का मौसम

भोपाल

20° / 34°

Clear

ट्रेंडिंग न्यूज़