Naidunia Live
• टॉप न्यूज़ • मध्य प्रदेश • विज्ञान व प्रौद्योगिकी • अपराध • शिक्षा • संपादकीय • धर्म / अध्यात्म • वीडियो स्टोरी • मौसम • त्योहार • प्रेरक कहानियाँ
• वीडियो • न्यूज़ आर्काइव
राजनीति
06 Oct, 2026

सेवा संकल्प अभियान में वाराणसी और वडनगर में जुटेंगे दिग्गज नेता, प्रधानमंत्री मोदी करेंगे संबोधित

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के शासनाध्यक्ष के रूप में 25 वर्ष पूरे होने पर दिल्ली, वाराणसी और वडनगर में सेवा संकल्प अभियान के तहत विशेष कार्यक्रम होंगे।

नई दिल्ली, 6 अक्टूबर।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के शासनाध्यक्ष के रूप में 25 वर्ष पूरे होने के अवसर पर भाजपा की ओर से देशभर में ‘सेवा संकल्प अभियान’ के तहत कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। दिल्ली, वाराणसी और वडनगर में बुधवार को विशेष आयोजन होंगे।

दिल्ली के इंदिरा गांधी इंडोर स्टेडियम में होने वाले मुख्य कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन शामिल होंगे। गुरुग्राम में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह सेवा यात्रा का नेतृत्व करेंगे।

वाराणसी में भी 7 अक्टूबर को बड़ा कार्यक्रम प्रस्तावित है। दिल्ली का कार्यक्रम पूरा करने के बाद नितिन नवीन काशी पहुंचेंगे। यहां उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्व सरमा और भारतीय जनता युवा मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष हेमांग जोशी के भी शामिल होने का कार्यक्रम है।

वडनगर से वाराणसी तक पहुंचने वाली सेवा संकल्प यात्रा इस आयोजन का प्रमुख हिस्सा होगी। करीब 500 प्रतिभागियों के काशी पहुंचने और बाबा विश्वनाथ मंदिर में जलाभिषेक करने का कार्यक्रम है। इसके बाद जगतपुर में जनसभा आयोजित की जाएगी।

वडनगर में भी 7 अक्टूबर को सेवा संकल्प अभियान के तहत कार्यक्रम होगा। इसमें केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान, गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल, पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री शुभेन्दु अधिकारी और गुजरात के उपमुख्यमंत्री हर्ष संघवी के शामिल होने की जानकारी है।

प्रधानमंत्री मोदी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से वाराणसी और वडनगर के कार्यक्रमों से जुड़ेंगे। इन आयोजनों में उनके 25 वर्ष के सार्वजनिक जीवन के दौरान सेवा, संगठन और जनभागीदारी से जुड़े कार्यों को प्रमुखता दी जाएगी।

प्रधानमंत्री मोदी ने 7 अक्टूबर 2001 को गुजरात के मुख्यमंत्री पद की शपथ ली थी। करीब 13 वर्ष बाद 2014 में वह देश के प्रधानमंत्री बने। भाजपा ने उनके सार्वजनिक जीवन के 25 वर्ष पूरे होने पर 17 सितंबर से ‘सेवा संकल्प अभियान’ शुरू किया है।

|
वीडियो फीचर

CM Youth Conclave 2026: भोपाल में 20 हजार युवाओं से CM मोहन यादव का संवाद, जुबिन नौटियाल ने मचाई धूम


भोपाल में वर्ग-1 शिक्षक अभ्यर्थियों का उग्र प्रदर्शन, CM हाउस घेराव की कोशिश; पुलिस ने रोका

मंडला में CM मोहन यादव का कांग्रेस पर हमला, बोले- विकास के आंकड़े सुन छाती पर लौटता है सांप #mpgovt

भोपाल में शुक्रवार रात महिलाओं का मार्च, एकजुटता का दिया संदेश #women #protest #mpnews

भोपाल में सनसनीखेज हत्या | IAS की गला रेतकर हत्या, 2 दिन पहले रखा नौकर गायब

MP BJP कोर कमेटी की बड़ी बैठक - CM मोहन यादव, संगठन पदाधिकारी रहेंगे मौजूद | BJP का बड़ा मंथन

आज का राशिफल

समाज में मान-सम्मान बढ़ेगा। आय-व्यय की स्थिति समान रहेगी। व्यापार व व्यवसाय में ध्यान देने से सफलता मिलेगी। मेल-मिलाप से काम बनाने की कोशिश सफल होगी। कामकाज में आ रहा अवरोध दूर होकर प्रगति का रास्ता मिल जाएगा। अपने काम में सुविधा मिल जाने से प्रगति होगी। शुभांक-3-5-7

आज का मौसम

भोपाल

20° / 34°

Clear

ट्रेंडिंग न्यूज़