Naidunia Live
• टॉप न्यूज़ • मध्य प्रदेश • विज्ञान व प्रौद्योगिकी • अपराध • शिक्षा • संपादकीय • धर्म / अध्यात्म • वीडियो स्टोरी • मौसम • त्योहार • प्रेरक कहानियाँ
• वीडियो • न्यूज़ आर्काइव
रक्षा व सुरक्षा
06 Oct, 2026

13,700 फीट पर सफल लैंडिंग, स्वदेशी एएचएपी पैराशूट का पहला लाइव जंप कामयाब

न्योमा में 15,500 फीट से पैराट्रूपर्स ने छलांग लगाकर 13,700 फीट पर लैंडिंग की और स्वदेशी एएचएपी पैराशूट की क्षमता साबित की।

नई दिल्ली, 6 अक्टूबर।

रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन ने स्वदेशी एडवांस्ड हाई-एल्टीट्यूड पैराशूट का पहला सफल लाइव जंप परीक्षण किया। परीक्षण मंगलवार को न्योमा के ऊंचाई वाले ड्रॉप जोन में किया गया, जहां पैराट्रूपर्स ने 15,500 फीट की ऊंचाई से छलांग लगाकर 13,700 फीट पर सुरक्षित लैंडिंग की।

यह परीक्षण समुद्र तल से करीब 16 हजार फीट की ऊंचाई पर हुआ। इससे अत्यधिक ऊंचाई वाले क्षेत्रों में एएचएपी पैराशूट की उपयोगिता और सामरिक क्षमता का सफल प्रदर्शन हुआ।

एएचएपी को कानपुर की ऑर्डिनेंस पैराशूट फैक्टरी में तैयार किया गया है। इसका डिजाइन और विकास आगरा स्थित एरियल डिलीवरी रिसर्च एंड डेवलपमेंट एस्टेब्लिशमेंट ने किया है। यह एक स्टैटिक लाइन पैराशूट प्रणाली है, जिसे बड़ी संख्या में पैराट्रूपर्स को एक साथ उतारने के लिए विकसित किया गया है।

इस प्रणाली की परिचालन ऊंचाई 18 हजार फीट तक है। इसे विशेष रूप से ऊंचाई वाले दुर्गम और पहाड़ी क्षेत्रों में भारतीय रक्षा बलों की जरूरतों को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है।

अधिक ऊंचाई पर पैराशूट से छलांग लगाना चुनौतीपूर्ण होता है। कम वायुदाब, तेज हवा, अधिक खुलने का झटका और उतरने की तेज गति के कारण जोखिम बढ़ जाता है। एएचएपी को इन परिस्थितियों में सुरक्षित और धीमी गति से उतरने के लिए विकसित किया गया है।

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने पहले सफल लाइव जंप के लिए डीआरडीओ, रक्षा बलों, रक्षा सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रमों और उद्योग जगत को बधाई दी। उन्होंने इसे आत्मनिर्भर भारत की दिशा में महत्वपूर्ण उपलब्धि बताया।

|
वीडियो फीचर

CM Youth Conclave 2026: भोपाल में 20 हजार युवाओं से CM मोहन यादव का संवाद, जुबिन नौटियाल ने मचाई धूम


भोपाल में वर्ग-1 शिक्षक अभ्यर्थियों का उग्र प्रदर्शन, CM हाउस घेराव की कोशिश; पुलिस ने रोका

मंडला में CM मोहन यादव का कांग्रेस पर हमला, बोले- विकास के आंकड़े सुन छाती पर लौटता है सांप #mpgovt

भोपाल में शुक्रवार रात महिलाओं का मार्च, एकजुटता का दिया संदेश #women #protest #mpnews

भोपाल में सनसनीखेज हत्या | IAS की गला रेतकर हत्या, 2 दिन पहले रखा नौकर गायब

MP BJP कोर कमेटी की बड़ी बैठक - CM मोहन यादव, संगठन पदाधिकारी रहेंगे मौजूद | BJP का बड़ा मंथन

आज का राशिफल

समाज में मान-सम्मान बढ़ेगा। आय-व्यय की स्थिति समान रहेगी। व्यापार व व्यवसाय में ध्यान देने से सफलता मिलेगी। मेल-मिलाप से काम बनाने की कोशिश सफल होगी। कामकाज में आ रहा अवरोध दूर होकर प्रगति का रास्ता मिल जाएगा। अपने काम में सुविधा मिल जाने से प्रगति होगी। शुभांक-3-5-7

आज का मौसम

भोपाल

20° / 34°

Clear

ट्रेंडिंग न्यूज़