Naidunia Live
• टॉप न्यूज़ • मध्य प्रदेश • विज्ञान व प्रौद्योगिकी • अपराध • शिक्षा • संपादकीय • धर्म / अध्यात्म • वीडियो स्टोरी • मौसम • त्योहार • प्रेरक कहानियाँ
• वीडियो • न्यूज़ आर्काइव
अपराध
06 Oct, 2026

मिर्च पाउडर डालकर महिलाओं से स्नैचिंग, आरोपी गिरफ्तार

शिमला के कुमारसैन में महिलाओं को निशाना बनाकर स्नैचिंग करने वाले जम्मू-कश्मीर निवासी युवक को पुलिस ने गिरफ्तार किया है।

शिमला, 06 अक्टूबर।

कुमारसैन क्षेत्र में महिलाओं को सुनसान रास्तों पर रोककर आंखों में मिर्च पाउडर डालने और सोने के आभूषण लूटने वाली तीन स्नैचिंग की घटनाओं का पुलिस ने खुलासा किया है। मामले में जम्मू-कश्मीर के डोडा निवासी 26 वर्षीय जेल सिंह को गिरफ्तार किया गया है। जांच के मुताबिक, आरोपी वारदात से पहले कई दिनों तक संबंधित इलाकों की रेकी करता और महिलाओं की आवाजाही पर नजर रखता था। पहली घटना 31 अगस्त को जुब्बड़ के पास हुई, जहां सीमा देवी की आंखों में मिर्च पाउडर डालकर उनकी दोनों बालियां छीन ली गईं। दूसरी वारदात 14 सितंबर को कण्डयाली के पास हुई, जिसमें सुनो देवी की सोने की बालियां लूटी गईं। तीसरी घटना 26 सितंबर को हुई, जब ढाबा संचालक कनकु के अकेले होने का फायदा उठाकर आरोपी ने उनकी आंखों में मिर्च पाउडर डाला और मंगलसूत्र लेकर फरार हो गया। तीनों मामलों में वारदात का तरीका एक जैसा मिलने पर पुलिस ने इन्हें जोड़कर जांच शुरू की।

जांच के दौरान तकनीकी साक्ष्यों और मानवीय सूचना के आधार पर पुलिस आरोपी तक पहुंची। उसकी लोकेशन नूरपुर में मिलने के बाद स्थानीय पुलिस के साथ समन्वय कर 5 अक्टूबर को जेल सिंह को हिरासत में लिया गया और कुमारसैन लाया गया। इसके बाद तीनों मामलों की पीड़िताओं और शिकायतकर्ताओं ने उसकी पहचान की। पुलिस के अनुसार, आरोपी सुनसान रास्तों और कम आवाजाही वाले स्थानों को चुनता था तथा मौका देखकर महिलाओं को मिर्च पाउडर से असहाय कर गहने छीन लेता था। जांच में यह भी सामने आया कि वह सीसीटीवी कैमरों की निगरानी से बचने का प्रयास करता था। आरोपी का पूर्व आपराधिक रिकॉर्ड भी मिला है और उसके खिलाफ चंबा जिले के सिहुंता थाने में 5 मार्च 2026 को स्नैचिंग का मामला दर्ज है। पुलिस के अनुसार, आरोपी को अदालत में पेश किया जाएगा और मामले की आगे जांच जारी है।

|
वीडियो फीचर

CM Youth Conclave 2026: भोपाल में 20 हजार युवाओं से CM मोहन यादव का संवाद, जुबिन नौटियाल ने मचाई धूम


भोपाल में वर्ग-1 शिक्षक अभ्यर्थियों का उग्र प्रदर्शन, CM हाउस घेराव की कोशिश; पुलिस ने रोका

मंडला में CM मोहन यादव का कांग्रेस पर हमला, बोले- विकास के आंकड़े सुन छाती पर लौटता है सांप #mpgovt

भोपाल में शुक्रवार रात महिलाओं का मार्च, एकजुटता का दिया संदेश #women #protest #mpnews

भोपाल में सनसनीखेज हत्या | IAS की गला रेतकर हत्या, 2 दिन पहले रखा नौकर गायब

MP BJP कोर कमेटी की बड़ी बैठक - CM मोहन यादव, संगठन पदाधिकारी रहेंगे मौजूद | BJP का बड़ा मंथन

आज का राशिफल

समाज में मान-सम्मान बढ़ेगा। आय-व्यय की स्थिति समान रहेगी। व्यापार व व्यवसाय में ध्यान देने से सफलता मिलेगी। मेल-मिलाप से काम बनाने की कोशिश सफल होगी। कामकाज में आ रहा अवरोध दूर होकर प्रगति का रास्ता मिल जाएगा। अपने काम में सुविधा मिल जाने से प्रगति होगी। शुभांक-3-5-7

आज का मौसम

भोपाल

20° / 34°

Clear

ट्रेंडिंग न्यूज़