Naidunia Live
• टॉप न्यूज़ • मध्य प्रदेश • विज्ञान व प्रौद्योगिकी • अपराध • शिक्षा • संपादकीय • धर्म / अध्यात्म • वीडियो स्टोरी • मौसम • त्योहार • प्रेरक कहानियाँ
• वीडियो • न्यूज़ आर्काइव
मध्य प्रदेश
06 Oct, 2026

एमसीयू में अद्वैत, भाषा और पत्रकारिता पर मंथन, विद्यार्थियों से बोले विशेषज्ञ

एमसीयू के तीन दिवसीय कार्यक्रम में अद्वैत दर्शन, डिजिटल युग में भाषा के बदलाव और टेलीविजन पत्रकारिता के अनुभवों पर विद्यार्थियों से संवाद किया गया।

भोपाल, 06 अक्टूबर।

एमसीयू में आयोजित तीन दिवसीय कार्यक्रम के पहले दिन अद्वैत जीवन दृष्टि, भाषा और पत्रकारिता से जुड़े विषयों पर वक्ताओं ने विद्यार्थियों से संवाद किया। आचार्य शंकर सांस्कृतिक एकता न्यास की स्वामिनी सदविद्यानंद सरस्वती ने कहा कि भारतीय शास्त्रों में एकात्मता को अंतिम सत्य माना गया है। संसार में दिखाई देने वाले भेद द्वंद्व और भय को जन्म देते हैं, जबकि एकात्म भाव अशांति को दूर करता है।

उन्होंने कहा कि वेद ज्ञान का आधार हैं और ज्ञान सार्वभौमिक होता है। उद्घाटन सत्र में विश्वविद्यालय के कुलगुरु विजय मनोहर तिवारी ने कहा कि आयोजन विद्यार्थियों को वैदिक परंपरा और उसके विचारों को समझने का अवसर देता है। उन्होंने युवाओं से व्याख्यानों के महत्वपूर्ण विचारों को जीवन में अपनाने का आग्रह किया।

दूसरे सत्र में वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी मनोज श्रीवास्तव ने डिजिटल युग में भाषा के बदलते स्वरूप पर विचार रखे। उन्होंने श्रुति-स्मृति से लेकर मुद्रण और डिजिटल माध्यम तक भाषा की यात्रा समझाई।

वरिष्ठ पत्रकार ब्रजेश राजपूत ने टेलीविजन पत्रकारिता के अनुभव साझा करते हुए विभिन्न मानवीय कहानियों का उल्लेख किया। उन्होंने कहा कि हर कहानी में दर्द, खुशी, सवाल और समाधान छिपा होता है।

|
वीडियो फीचर

CM Youth Conclave 2026: भोपाल में 20 हजार युवाओं से CM मोहन यादव का संवाद, जुबिन नौटियाल ने मचाई धूम


भोपाल में वर्ग-1 शिक्षक अभ्यर्थियों का उग्र प्रदर्शन, CM हाउस घेराव की कोशिश; पुलिस ने रोका

मंडला में CM मोहन यादव का कांग्रेस पर हमला, बोले- विकास के आंकड़े सुन छाती पर लौटता है सांप #mpgovt

भोपाल में शुक्रवार रात महिलाओं का मार्च, एकजुटता का दिया संदेश #women #protest #mpnews

भोपाल में सनसनीखेज हत्या | IAS की गला रेतकर हत्या, 2 दिन पहले रखा नौकर गायब

MP BJP कोर कमेटी की बड़ी बैठक - CM मोहन यादव, संगठन पदाधिकारी रहेंगे मौजूद | BJP का बड़ा मंथन

आज का राशिफल

समाज में मान-सम्मान बढ़ेगा। आय-व्यय की स्थिति समान रहेगी। व्यापार व व्यवसाय में ध्यान देने से सफलता मिलेगी। मेल-मिलाप से काम बनाने की कोशिश सफल होगी। कामकाज में आ रहा अवरोध दूर होकर प्रगति का रास्ता मिल जाएगा। अपने काम में सुविधा मिल जाने से प्रगति होगी। शुभांक-3-5-7

आज का मौसम

भोपाल

20° / 34°

Clear

ट्रेंडिंग न्यूज़