Naidunia Live
• टॉप न्यूज़ • मध्य प्रदेश • विज्ञान व प्रौद्योगिकी • अपराध • शिक्षा • संपादकीय • धर्म / अध्यात्म • वीडियो स्टोरी • मौसम • त्योहार • प्रेरक कहानियाँ
• वीडियो • न्यूज़ आर्काइव
चुनाव
06 Oct, 2026

उपचुनाव में 5:30 बजे तक 76 से 83.86 प्रतिशत मतदान, मदुरांतकम सबसे आगे

छह सीटों पर हुए उपचुनाव में शाम 5:30 बजे तक 76 से 83.86 प्रतिशत मतदान हुआ, जिसमें तमिलनाडु की मदुरांतकम सीट सबसे आगे रही।

नई दिल्ली, 6 अक्टूबर।

देश के तीन राज्यों, एक केंद्र शासित प्रदेश और असम की नगांव लोकसभा सीट समेत छह सीटों पर मंगलवार को हुए उपचुनाव में मतदाताओं ने बढ़-चढ़कर मतदान किया। शाम 5:30 बजे तक सभी सीटों पर मतदान प्रतिशत 76 से अधिक रहा। तमिलनाडु की मदुरांतकम विधानसभा सीट 83.86 प्रतिशत मतदान के साथ सबसे आगे रही, जबकि नगांव में 76 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया।

निर्वाचन अधिकारियों के अनुसार, शाम 5:30 बजे तक मदुरांतकम में 83.86, नंदीग्राम में 79.39, थट्टनचावडी में 78.83, धारापुरम में 78.53 और रेजीनगर में 78.42 प्रतिशत मतदान हुआ। नगांव लोकसभा सीट पर मतदान प्रतिशत 76 रहा।

इससे पहले दोपहर 3:30 बजे तक नगांव में 70.25, नंदीग्राम में 71.79, मदुरांतकम में 70.31, थट्टनचावडी में 68.91, रेजीनगर में 69.29 और धारापुरम में 68.08 प्रतिशत मतदान हो चुका था।

दोपहर 1:30 बजे तक नंदीग्राम में 60.32, रेजीनगर में 56.43, नगांव में 56.35, धारापुरम में 56.09, थट्टनचावडी में 56.27 और मदुरांतकम में 55.19 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया था।

असम की नगांव लोकसभा सीट पर भाजपा के देवाशीष शर्मा, कांग्रेस की सिबामोनी बोरा और एआईयूडीएफ प्रमुख बदरुद्दीन अजमल के बीच मुकाबला है। यह सीट कांग्रेस सांसद प्रद्युत बोरदोलोई के इस्तीफे के बाद रिक्त हुई थी। यहां 2,307 मतदान केंद्र बनाए गए थे।

पश्चिम बंगाल की नंदीग्राम सीट शुभेंदु अधिकारी के इस्तीफे के बाद खाली हुई थी। यहां भाजपा की हसिरानी रथ, कांग्रेस के मिलन प्रधान और वाम मोर्चे से सीपीआई के शांतिगोपाल गिरि चुनाव मैदान में हैं। रेजीनगर सीट हुमायूं कबीर के इस्तीफे से रिक्त हुई थी।

तमिलनाडु की मदुरांतकम और धारापुरम सीटें भी अन्नाद्रमुक विधायकों के इस्तीफे के बाद खाली हुई थीं। पुडुचेरी की थट्टनचावडी सीट मुख्यमंत्री एन. रंगासामी के इस्तीफे के बाद रिक्त हुई थी। सभी छह सीटों के नतीजे 9 अक्टूबर को घोषित किए जाएंगे।

|
वीडियो फीचर

CM Youth Conclave 2026: भोपाल में 20 हजार युवाओं से CM मोहन यादव का संवाद, जुबिन नौटियाल ने मचाई धूम


भोपाल में वर्ग-1 शिक्षक अभ्यर्थियों का उग्र प्रदर्शन, CM हाउस घेराव की कोशिश; पुलिस ने रोका

मंडला में CM मोहन यादव का कांग्रेस पर हमला, बोले- विकास के आंकड़े सुन छाती पर लौटता है सांप #mpgovt

भोपाल में शुक्रवार रात महिलाओं का मार्च, एकजुटता का दिया संदेश #women #protest #mpnews

भोपाल में सनसनीखेज हत्या | IAS की गला रेतकर हत्या, 2 दिन पहले रखा नौकर गायब

MP BJP कोर कमेटी की बड़ी बैठक - CM मोहन यादव, संगठन पदाधिकारी रहेंगे मौजूद | BJP का बड़ा मंथन

आज का राशिफल

समाज में मान-सम्मान बढ़ेगा। आय-व्यय की स्थिति समान रहेगी। व्यापार व व्यवसाय में ध्यान देने से सफलता मिलेगी। मेल-मिलाप से काम बनाने की कोशिश सफल होगी। कामकाज में आ रहा अवरोध दूर होकर प्रगति का रास्ता मिल जाएगा। अपने काम में सुविधा मिल जाने से प्रगति होगी। शुभांक-3-5-7

आज का मौसम

भोपाल

20° / 34°

Clear

ट्रेंडिंग न्यूज़