Naidunia Live
• टॉप न्यूज़ • मध्य प्रदेश • विज्ञान व प्रौद्योगिकी • अपराध • शिक्षा • संपादकीय • धर्म / अध्यात्म • वीडियो स्टोरी • मौसम • त्योहार • प्रेरक कहानियाँ
• वीडियो • न्यूज़ आर्काइव
मध्य प्रदेश
06 Oct, 2026

बालाघाट पहुंचे मोहन भागवत, सुरक्षा में 1500 जवान तैनात

आरएसएस सरसंघचालक डॉ. मोहन भागवत कारंजा में स्मृति भवन और बालासाहेब देवरस नेत्रालय का लोकार्पण करेंगे।

बालाघाट, 06 अक्टूबर।

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सरसंघचालक डॉ. मोहन भागवत मंगलवार को मध्य प्रदेश के बालाघाट जिले के एक दिवसीय दौरे पर कारंजा पहुंचे। वह यहां संघ के तीसरे सरसंघचालक बालासाहेब देवरस और वरिष्ठ प्रचारक भाऊराव देवरस की पैतृक भूमि पर नवनिर्मित स्मृति भवन तथा बालासाहेब देवरस नेत्रालय का लोकार्पण करेंगे। डॉ. भागवत नागपुर से सड़क मार्ग से भंडारा, तुमसर, तिरोड़ा, गोंदिया और आमगांव होते हुए करीब दोपहर 12 बजे कारंजा पहुंचे। कभी नक्सल प्रभावित क्षेत्र रहे लांजी के कारंजा में उनके कार्यक्रम को देखते हुए सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए हैं। कार्यक्रम स्थल और आसपास के इलाकों में सीआरपीएफ, हॉक, सीआईएसएफ तथा जिला पुलिस बल के करीब 1,500 जवानों की तैनाती की गई है।

कारंजा में तैयार स्मृति भवन को बालासाहेब देवरस और भाऊराव देवरस के जीवन, कार्य तथा संघ से जुड़े योगदान की स्मृतियों को प्रदर्शित करने के उद्देश्य से विकसित किया गया है। इसके साथ ही बालासाहेब देवरस नेत्रालय के जरिए क्षेत्र के लोगों को आंखों की जांच और उपचार संबंधी सुविधाएं उपलब्ध कराने की योजना है। डॉ. भागवत दोनों नवनिर्मित संस्थानों का औपचारिक लोकार्पण करेंगे। सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस प्रशासन ने कार्यक्रम स्थल पर अतिरिक्त बल तैनात किया है, ताकि उनके प्रवास के दौरान किसी तरह की अव्यवस्था न हो।

|
वीडियो फीचर

CM Youth Conclave 2026: भोपाल में 20 हजार युवाओं से CM मोहन यादव का संवाद, जुबिन नौटियाल ने मचाई धूम


भोपाल में वर्ग-1 शिक्षक अभ्यर्थियों का उग्र प्रदर्शन, CM हाउस घेराव की कोशिश; पुलिस ने रोका

मंडला में CM मोहन यादव का कांग्रेस पर हमला, बोले- विकास के आंकड़े सुन छाती पर लौटता है सांप #mpgovt

भोपाल में शुक्रवार रात महिलाओं का मार्च, एकजुटता का दिया संदेश #women #protest #mpnews

भोपाल में सनसनीखेज हत्या | IAS की गला रेतकर हत्या, 2 दिन पहले रखा नौकर गायब

MP BJP कोर कमेटी की बड़ी बैठक - CM मोहन यादव, संगठन पदाधिकारी रहेंगे मौजूद | BJP का बड़ा मंथन

आज का राशिफल

समाज में मान-सम्मान बढ़ेगा। आय-व्यय की स्थिति समान रहेगी। व्यापार व व्यवसाय में ध्यान देने से सफलता मिलेगी। मेल-मिलाप से काम बनाने की कोशिश सफल होगी। कामकाज में आ रहा अवरोध दूर होकर प्रगति का रास्ता मिल जाएगा। अपने काम में सुविधा मिल जाने से प्रगति होगी। शुभांक-3-5-7

आज का मौसम

भोपाल

20° / 34°

Clear

ट्रेंडिंग न्यूज़