Naidunia Live
• टॉप न्यूज़ • मध्य प्रदेश • विज्ञान व प्रौद्योगिकी • अपराध • शिक्षा • संपादकीय • धर्म / अध्यात्म • वीडियो स्टोरी • मौसम • त्योहार • प्रेरक कहानियाँ
• वीडियो • न्यूज़ आर्काइव
मध्य प्रदेश
07 Oct, 2026

वन्यजीव सप्ताह का समापन, वन विहार में संरक्षण का संकल्प

भोपाल के वन विहार राष्ट्रीय उद्यान में वन्यजीव सप्ताह-2026 के समापन पर संरक्षण, जैव-विविधता और जनभागीदारी को लेकर विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए गए।

भोपाल, 7 अक्टूबर।

राजधानी के वन विहार राष्ट्रीय उद्यान में वन्यजीव सप्ताह-2026 का समापन विभिन्न कार्यक्रमों के साथ हुआ। आयोजन का उद्देश्य वन्यजीव संरक्षण, जैव-विविधता के प्रति जागरूकता बढ़ाना और प्रकृति संरक्षण में आमजन की भागीदारी को प्रोत्साहित करना रहा।

मध्य प्रदेश राज्य वन विकास निगम के प्रबंध संचालक मनोज कुमार अग्रवाल ने सुरक्षित वन, समृद्ध वन्यजीव और वैज्ञानिक वन प्रबंधन की आवश्यकता बताई। उन्होंने कहा कि वन और वन्यजीवों की सुरक्षा केवल वन विभाग की जिम्मेदारी नहीं, समाज के हर वर्ग की सामूहिक जिम्मेदारी है। पारिस्थितिक संतुलन बनाए रखने में वन्यजीवों की महत्वपूर्ण भूमिका है।

वन विहार संचालक विजय कुमार ने सप्ताह के दौरान हुई गतिविधियों की जानकारी दी। कार्यक्रम में अधिकारियों, कर्मचारियों और प्रतिभागियों को प्रकृति और जैव-विविधता संरक्षण की शपथ दिलाई गई। सभी ने वन्यजीवों की सुरक्षा में सक्रिय योगदान का संकल्प लिया।

समारोह में भोपाल बर्ड फेस्टिवल-2027 के पोस्टर का विमोचन किया गया। साथ ही वन विहार में पाए जाने वाले पक्षियों और उनकी आवाजों पर आधारित पोस्टर भी जारी किया गया। सप्ताह की विभिन्न प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों और वन विहार के बेहतर कार्य करने वाले कर्मचारियों को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में वन विभाग के अधिकारी-कर्मचारी, वन्यजीव प्रेमी, प्रकृति एवं पक्षी विशेषज्ञ और प्रतिभागी मौजूद रहे।

|
वीडियो फीचर

CM Youth Conclave 2026: भोपाल में 20 हजार युवाओं से CM मोहन यादव का संवाद, जुबिन नौटियाल ने मचाई धूम


भोपाल में वर्ग-1 शिक्षक अभ्यर्थियों का उग्र प्रदर्शन, CM हाउस घेराव की कोशिश; पुलिस ने रोका

मंडला में CM मोहन यादव का कांग्रेस पर हमला, बोले- विकास के आंकड़े सुन छाती पर लौटता है सांप #mpgovt

भोपाल में शुक्रवार रात महिलाओं का मार्च, एकजुटता का दिया संदेश #women #protest #mpnews

भोपाल में सनसनीखेज हत्या | IAS की गला रेतकर हत्या, 2 दिन पहले रखा नौकर गायब

MP BJP कोर कमेटी की बड़ी बैठक - CM मोहन यादव, संगठन पदाधिकारी रहेंगे मौजूद | BJP का बड़ा मंथन

आज का राशिफल

समाज में मान-सम्मान बढ़ेगा। आय-व्यय की स्थिति समान रहेगी। व्यापार व व्यवसाय में ध्यान देने से सफलता मिलेगी। मेल-मिलाप से काम बनाने की कोशिश सफल होगी। कामकाज में आ रहा अवरोध दूर होकर प्रगति का रास्ता मिल जाएगा। अपने काम में सुविधा मिल जाने से प्रगति होगी। शुभांक-3-5-7

आज का मौसम

भोपाल

20° / 34°

Clear

ट्रेंडिंग न्यूज़