Naidunia Live
• टॉप न्यूज़ • मध्य प्रदेश • विज्ञान व प्रौद्योगिकी • अपराध • शिक्षा • संपादकीय • धर्म / अध्यात्म • वीडियो स्टोरी • मौसम • त्योहार • प्रेरक कहानियाँ
• वीडियो • न्यूज़ आर्काइव
मध्य प्रदेश
07 Oct, 2026

भोपाल में विकसित भारत संकल्प सभा, रवींद्र भवन से निकली मशाल यात्रा

भोपाल में विकसित भारत संकल्प सभा के दौरान प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने वर्चुअल संवाद किया और इसके बाद सेवा, सुशासन व जनभागीदारी का संदेश लेकर मशाल यात्रा निकाली गई।

भोपाल, 7 अक्टूबर।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बुधवार को विकसित भारत संकल्प सभा के माध्यम से देशवासियों से संवाद किया। यह कार्यक्रम उनके सार्वजनिक जीवन के 25 वर्ष पूरे होने के अवसर पर चल रहे सेवा संकल्प अभियान के तहत आयोजित किया गया।

भोपाल में मुख्य कार्यक्रम रवींद्र भवन में हुआ। इसमें उपमुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा, सांसद आलोक शर्मा, विधायक रामेश्वर शर्मा, भगवानदास सबनानी, महापौर मालती राय सहित जनप्रतिनिधि, कार्यकर्ता और बड़ी संख्या में नागरिक शामिल हुए। सभी ने प्रधानमंत्री का वर्चुअल संबोधन सुना।

मंत्री विश्वास कैलाश सारंग ने कहा कि विकसित भारत का लक्ष्य केवल सरकार का नहीं, बल्कि प्रत्येक नागरिक की जनभागीदारी और सामूहिक प्रयास से पूरा होगा। उन्होंने बताया कि प्रदेश के सभी विधानसभा क्षेत्रों में बूथ स्तर से सेवा ज्योति यात्राएं शुरू होकर जिला केंद्रों तक पहुंचीं।

भोपाल में विभिन्न क्षेत्रों से निकली यात्राओं का रवींद्र भवन में समागम हुआ। इसके बाद मशाल यात्रा का अगला चरण शुरू किया गया। मशाल जुलूस के माध्यम से सेवा, सुशासन और विकसित भारत का संदेश विधानसभा क्षेत्रों और बूथ स्तर तक पहुंचाने का संकल्प लिया गया।

अभियान में युवाओं, महिलाओं, वरिष्ठ नागरिकों और सामाजिक कार्यकर्ताओं समेत विभिन्न वर्गों ने सहभागिता की।

|
वीडियो फीचर

CM Youth Conclave 2026: भोपाल में 20 हजार युवाओं से CM मोहन यादव का संवाद, जुबिन नौटियाल ने मचाई धूम


भोपाल में वर्ग-1 शिक्षक अभ्यर्थियों का उग्र प्रदर्शन, CM हाउस घेराव की कोशिश; पुलिस ने रोका

मंडला में CM मोहन यादव का कांग्रेस पर हमला, बोले- विकास के आंकड़े सुन छाती पर लौटता है सांप #mpgovt

भोपाल में शुक्रवार रात महिलाओं का मार्च, एकजुटता का दिया संदेश #women #protest #mpnews

भोपाल में सनसनीखेज हत्या | IAS की गला रेतकर हत्या, 2 दिन पहले रखा नौकर गायब

MP BJP कोर कमेटी की बड़ी बैठक - CM मोहन यादव, संगठन पदाधिकारी रहेंगे मौजूद | BJP का बड़ा मंथन

आज का राशिफल

समाज में मान-सम्मान बढ़ेगा। आय-व्यय की स्थिति समान रहेगी। व्यापार व व्यवसाय में ध्यान देने से सफलता मिलेगी। मेल-मिलाप से काम बनाने की कोशिश सफल होगी। कामकाज में आ रहा अवरोध दूर होकर प्रगति का रास्ता मिल जाएगा। अपने काम में सुविधा मिल जाने से प्रगति होगी। शुभांक-3-5-7

आज का मौसम

भोपाल

20° / 34°

Clear

ट्रेंडिंग न्यूज़