Naidunia Live
• टॉप न्यूज़ • मध्य प्रदेश • विज्ञान व प्रौद्योगिकी • अपराध • शिक्षा • संपादकीय • धर्म / अध्यात्म • वीडियो स्टोरी • मौसम • त्योहार • प्रेरक कहानियाँ
• वीडियो • न्यूज़ आर्काइव
अपराध
07 Oct, 2026

झांसी में छात्रा की गोली मारकर हत्या, घर में अकेली थी 19 वर्षीय चंचल

झांसी के सीपरी बाजार क्षेत्र में 19 वर्षीय छात्रा चंचल रायकवार की घर में गोली मारकर हत्या कर दी गई, पुलिस ने चार टीमें गठित कर जांच शुरू की है।

झांसी, 7 अक्टूबर।

सीपरी बाजार थाना क्षेत्र के सिद्धेश्वर नगर स्थित आईटीआई इलाके में बुधवार को 19 वर्षीय छात्रा चंचल रायकवार की गोली मारकर हत्या कर दी गई। घटना के समय वह घर में अकेली थी। दोपहर करीब साढ़े तीन बजे दादी शीला के घर लौटने पर वारदात का पता चला।

घर का दरवाजा अंदर से बंद था। काफी देर तक आवाज देने के बाद भी कोई प्रतिक्रिया नहीं मिली तो दादी ने पड़ोसियों को बुलाया। लोगों ने दीवार के ऊपर से अंदर देखा तो आंगन में चंचल खून से लथपथ पड़ी मिली। सूचना पर पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।

फोरेंसिक और स्वाट टीम ने घटनास्थल की जांच कर साक्ष्य जुटाए। पुलिस आसपास के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है। हत्या की वजह और आरोपित की पहचान के लिए जांच जारी है।

पुलिस के अनुसार परिवार की एक व्यक्ति से पुरानी रंजिश की जानकारी सामने आई है। मृतका के पिता ने एक युवक से बेटी के प्रेम संबंध होने की बात भी बताई है। विवाह कहीं और तय होने से युवक के नाराज होने की आशंका जताई गई है, हालांकि पुलिस ने इसकी पुष्टि नहीं की है।

पुलिस ने चार टीमें गठित कर आरोपित की तलाश शुरू कर दी है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और घटनास्थल से मिले साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

|
वीडियो फीचर

CM Youth Conclave 2026: भोपाल में 20 हजार युवाओं से CM मोहन यादव का संवाद, जुबिन नौटियाल ने मचाई धूम


भोपाल में वर्ग-1 शिक्षक अभ्यर्थियों का उग्र प्रदर्शन, CM हाउस घेराव की कोशिश; पुलिस ने रोका

मंडला में CM मोहन यादव का कांग्रेस पर हमला, बोले- विकास के आंकड़े सुन छाती पर लौटता है सांप #mpgovt

भोपाल में शुक्रवार रात महिलाओं का मार्च, एकजुटता का दिया संदेश #women #protest #mpnews

भोपाल में सनसनीखेज हत्या | IAS की गला रेतकर हत्या, 2 दिन पहले रखा नौकर गायब

MP BJP कोर कमेटी की बड़ी बैठक - CM मोहन यादव, संगठन पदाधिकारी रहेंगे मौजूद | BJP का बड़ा मंथन

आज का राशिफल

समाज में मान-सम्मान बढ़ेगा। आय-व्यय की स्थिति समान रहेगी। व्यापार व व्यवसाय में ध्यान देने से सफलता मिलेगी। मेल-मिलाप से काम बनाने की कोशिश सफल होगी। कामकाज में आ रहा अवरोध दूर होकर प्रगति का रास्ता मिल जाएगा। अपने काम में सुविधा मिल जाने से प्रगति होगी। शुभांक-3-5-7

आज का मौसम

भोपाल

20° / 34°

Clear

ट्रेंडिंग न्यूज़