Naidunia Live
• टॉप न्यूज़ • मध्य प्रदेश • विज्ञान व प्रौद्योगिकी • अपराध • शिक्षा • संपादकीय • धर्म / अध्यात्म • वीडियो स्टोरी • मौसम • त्योहार • प्रेरक कहानियाँ
• वीडियो • न्यूज़ आर्काइव
अपराध
07 Oct, 2026

शिमला के शीतला माता मंदिर में चोरी, सिंहासन-आभूषण और नकदी ले गए चोर

ठियोग के कराणा गांव स्थित शीतला माता मंदिर में चोरों ने सेंध लगाकर सिंहासन, आभूषण, सजावटी सामान और नकदी चोरी कर ली, पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

कराणा, 7 अक्टूबर।

शिमला जिले के ठियोग उपमंडल के कराणा गांव स्थित शीतला माता मंदिर में चोरी का मामला सामने आया है। अज्ञात चोरों ने 5 और 6 अक्टूबर की मध्यरात्रि मंदिर में प्रवेश कर सिंहासन, आभूषण, सजावटी सामान और नकदी चोरी कर ली। घटना के बाद पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।

कराणा निवासी तारादत्त शर्मा की शिकायत पर ठियोग पुलिस थाने में मामला दर्ज किया गया है। शिकायत के अनुसार रात के समय अज्ञात व्यक्ति मंदिर के भीतर दाखिल हुआ और वहां रखा सामान लेकर फरार हो गया। चोरी हुए सामान की कुल कीमत का आकलन अभी किया जा रहा है।

पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता की धारा 305 और 331(4) के तहत प्रकरण दर्ज किया है। पुलिस घटनास्थल से मिले सुराग और अन्य साक्ष्यों के आधार पर आरोपी की पहचान करने में जुटी है। फिलहाल किसी आरोपी का पता नहीं चल पाया है।

इससे पहले 2 और 3 अक्टूबर की रात रोहड़ू के महासू मंदिर में भी चोरी हुई थी। यहां से करीब दो किलोग्राम की दो चांदी की सिल्लियां, 500 ग्राम की चांदी की छत्र, 500 ग्राम का चांदी का शिवलिंग और करीब नौ हजार रुपये नकद चोरी हुए थे। चोरी हुई चांदी की वस्तुओं की कीमत करीब सात लाख रुपये बताई गई थी।

|
वीडियो फीचर

CM Youth Conclave 2026: भोपाल में 20 हजार युवाओं से CM मोहन यादव का संवाद, जुबिन नौटियाल ने मचाई धूम


भोपाल में वर्ग-1 शिक्षक अभ्यर्थियों का उग्र प्रदर्शन, CM हाउस घेराव की कोशिश; पुलिस ने रोका

मंडला में CM मोहन यादव का कांग्रेस पर हमला, बोले- विकास के आंकड़े सुन छाती पर लौटता है सांप #mpgovt

भोपाल में शुक्रवार रात महिलाओं का मार्च, एकजुटता का दिया संदेश #women #protest #mpnews

भोपाल में सनसनीखेज हत्या | IAS की गला रेतकर हत्या, 2 दिन पहले रखा नौकर गायब

MP BJP कोर कमेटी की बड़ी बैठक - CM मोहन यादव, संगठन पदाधिकारी रहेंगे मौजूद | BJP का बड़ा मंथन

आज का राशिफल

समाज में मान-सम्मान बढ़ेगा। आय-व्यय की स्थिति समान रहेगी। व्यापार व व्यवसाय में ध्यान देने से सफलता मिलेगी। मेल-मिलाप से काम बनाने की कोशिश सफल होगी। कामकाज में आ रहा अवरोध दूर होकर प्रगति का रास्ता मिल जाएगा। अपने काम में सुविधा मिल जाने से प्रगति होगी। शुभांक-3-5-7

आज का मौसम

भोपाल

20° / 34°

Clear

ट्रेंडिंग न्यूज़