मध्य प्रदेश
05 May, 2026

भोपाल में सड़क सुरक्षा पर सख्ती, एक माह में खत्म होंगे ब्लैक स्पॉट

भोपाल में सड़क दुर्घटनाएं कम करने के लिए प्रशासन ने ब्लैक स्पॉट्स सुधार, सख्त ट्रैफिक कार्रवाई और अतिक्रमण हटाने के निर्देश दिए हैं।

भोपाल, 05 मई।

सड़क दुर्घटनाओं पर नियंत्रण के लिए प्रशासन ने कड़े कदम उठाए हैं। मंगलवार को कलेक्टर प्रियंक मिश्रा की अध्यक्षता में हुई सड़क सुरक्षा समिति की बैठक में निर्देश दिए गए कि शहर और ग्रामीण क्षेत्रों में चिन्हित सभी ब्लैक स्पॉट्स पर अल्पकालिक सुधार कार्य एक माह के भीतर पूर्ण किए जाएं।

बैठक में स्पष्ट किया गया कि इन स्थानों पर रोड मार्किंग, संकेतक बोर्ड, स्पीड ब्रेकर और जेब्रा क्रॉसिंग जैसे आवश्यक कार्य समयसीमा में पूरे किए जाएं। साथ ही संबंधित विभागों की संयुक्त टीम द्वारा मौके का निरीक्षण कर विस्तृत प्रतिवेदन तैयार किया जाएगा, जिससे दुर्घटनाओं में कमी लाने के प्रयासों को गति मिल सके।

बैठक के दौरान सड़क हादसों में घायल व्यक्तियों को ‘गोल्डन ऑवर’ के भीतर निःशुल्क उपचार उपलब्ध कराने पर विशेष जोर दिया गया। इसके लिए संबंधित योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन के निर्देश भी दिए गए।

इसके अलावा इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम के माध्यम से यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों पर सख्त कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए। बिना हेलमेट वाहन चलाने और मोबाइल पर बात करते हुए ड्राइविंग करने वालों पर निगरानी बढ़ाने को कहा गया।

बैठक के बाद नगर निगम और पुलिस की संयुक्त टीम ने शहर के विभिन्न हिस्सों में अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की। इस दौरान अवैध काउंटर जब्त कर सड़कों को बाधामुक्त किया गया।

इस मौके पर अतिरिक्त पुलिस आयुक्त मोनिका शुक्ला, ग्रामीण पुलिस अधीक्षक पंकज कुमार पांडेय और अपर कलेक्टर प्रकाश नायक सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

|
आज का राशिफल

इस सप्ताह आपके लिए अनुकूल समय है। पेशेवर मोर्चे पर सफलता मिलने के योग हैं। व्यक्तिगत जीवन में भी सुकून और संतोष रहेगा।
भाग्यशाली रंग: लाल
भाग्यशाली अंक: 9
मंत्र: "ॐ हं राम रामाय नमः"

आज का मौसम

भोपाल

25° / 39°

SUNNY

ट्रेंडिंग न्यूज़