अपराध
28 Apr, 2026

रिश्वत लेते दरोगा गिरफ्तार, एंटी करप्शन की कार्रवाई

एंटी करप्शन टीम ने मोतीपुर थाने में तैनात उपनिरीक्षक को दस हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार कर भ्रष्टाचार के खिलाफ सख्त कार्रवाई की।

बहराइच, 28 अप्रैल

एंटी करप्शन टीम ने मोतीपुर थाने में तैनात उपनिरीक्षक को दस हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ पकड़कर भ्रष्टाचार के खिलाफ सख्त कार्रवाई की है। आरोपी की गिरफ्तारी थाने के मुख्य द्वार के पास से की गई, जिसके बाद उसे नानपारा कोतवाली ले जाकर उसके विरुद्ध भ्रष्टाचार का मामला दर्ज कराया गया।

जानकारी के अनुसार आरोपी उपनिरीक्षक सुरेश चंद्र ने एक मामले से नाम हटाने के एवज में दस हजार रुपये की मांग की थी। इस संबंध में दौलतपुर निवासी अवधेश कुमार ने एंटी करप्शन टीम से शिकायत की थी।

शिकायत मिलने के बाद एंटी करप्शन की देवीपाटन मंडल टीम ने योजना बनाकर कार्रवाई की। आरोप है कि मोतीपुर थाने में तैनात उपनिरीक्षक सुरेश चंद्र गिरि ने मुकदमे से नाम हटाने और जेल से बचाने के लिए अवैध रकम की मांग की थी। शिकायतकर्ता अवधेश ने यह सूचना टीम को दी थी।

इसके बाद टीम ने जाल बिछाया और मोतीपुर थाने के मुख्य गेट के पास स्थित चाय की दुकान पर जैसे ही उपनिरीक्षक ने रिश्वत की रकम ली, उसे मौके पर ही पकड़ लिया गया।

इस पूरे अभियान का नेतृत्व निरीक्षक धनंजय सिंह ने किया। गिरफ्तारी के बाद आरोपी से पूछताछ की जा रही है।

थानाध्यक्ष आनंद चौरसिया ने बताया कि उपनिरीक्षक को एंटी करप्शन टीम द्वारा रंगे हाथ पकड़े जाने की जानकारी प्राप्त हुई है और उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज कर विधिक कार्रवाई की जा रही है।

|
आज का राशिफल

इस सप्ताह आपके लिए अनुकूल समय है। पेशेवर मोर्चे पर सफलता मिलने के योग हैं। व्यक्तिगत जीवन में भी सुकून और संतोष रहेगा।
भाग्यशाली रंग: लाल
भाग्यशाली अंक: 9
मंत्र: "ॐ हं राम रामाय नमः"

आज का मौसम

भोपाल

29° / 42°

SUNNY

ट्रेंडिंग न्यूज़