अपराध
16 May, 2026

सुपौल में गश्ती के दौरान हथियार के साथ तीन पकड़े गए, पुलिस की बड़ी कार्रवाई

सुपौल के किशनपुर थाना क्षेत्र में पुलिस ने गश्ती के दौरान एक देशी कट्टे के साथ तीन संदिग्धों को पकड़कर कानूनी कार्रवाई शुरू की है।

पौल, 16 मई।

किशनपुर थाना क्षेत्र में संध्या गश्ती और वाहन जांच अभियान के दौरान पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए बाइक सवार तीन संदिग्धों को पकड़ा है। पकड़े गए लोगों में दो अपराधी और एक विधि विरुद्ध बालक शामिल है। तलाशी के दौरान उनके पास से एक देशी कट्टा बरामद किया गया।

पुलिस के अनुसार, नियमित गश्त और वाहन जांच के दौरान संदिग्ध गतिविधि नजर आने पर बाइक सवारों को रोका गया। जांच के दौरान हथियार मिलने पर पुलिस ने तुरंत तीनों को हिरासत में ले लिया।

प्रारंभिक पूछताछ में पुलिस कई अहम जानकारियां जुटाने में लगी है। अधिकारियों का कहना है कि आरोपितों से यह पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि वे किसी आपराधिक घटना को अंजाम देने की योजना में थे या नहीं।

पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार दोनों आरोपितों और निरुद्ध बालक के खिलाफ आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जा रही है। साथ ही जिले में अपराध नियंत्रण को लेकर विशेष अभियान लगातार जारी है और संदिग्ध गतिविधियों पर पैनी नजर रखी जा रही है।

|
आज का राशिफल

इस सप्ताह आपके लिए अनुकूल समय है। पेशेवर मोर्चे पर सफलता मिलने के योग हैं। व्यक्तिगत जीवन में भी सुकून और संतोष रहेगा।
भाग्यशाली रंग: लाल
भाग्यशाली अंक: 9
मंत्र: "ॐ हं राम रामाय नमः"

आज का मौसम

भोपाल

29° / 41°

SUNNY

ट्रेंडिंग न्यूज़