काठमांडू, 05 मई।
नेपाल सरकार ने संघीय संसद का बजट सत्र 11 मई से आहूत करने का निर्णय लिया है, जिसके तहत आगामी वित्त वर्ष का बजट सदन में प्रस्तुत किया जाएगा।
राष्ट्रपति कार्यालय की अधिसूचना के अनुसार राष्ट्रपति रामचंद्र पौडेल ने संविधान के अनुच्छेद 93(1) के तहत संघीय मंत्रिपरिषद की सिफारिश पर यह सत्र बुलाया है।
यह बजट सत्र 11 मई को दोपहर दो बजे से प्रारंभ होगा और इसका आयोजन सिंह दरबार स्थित संघीय संसद भवन में किया जाएगा।
राष्ट्रपति के प्रवक्ता रीतेश कुमार शाक्य ने इसकी पुष्टि करते हुए बताया कि इस सत्र में सरकार द्वारा आगामी वित्त वर्ष का बजट पेश किया जाएगा।
गौरतलब है कि सरकार द्वारा आठ अध्यादेश जारी किए जाने के बीच संसद का यह सत्र बुलाने का निर्णय लिया गया है।



.jpg)





.jpg)
.jpg)