राजनीति
11 May, 2026

शुभेंदु अधिकारी के पीए हत्याकांड में तीन शार्प शूटर सीआईडी रिमांड पर

शुभेंदु अधिकारी के पीए की हत्या मामले में बिहार और यूपी से गिरफ्तार तीन शार्प शूटरों को 13 दिनों की सीआईडी हिरासत में भेजा गया है और मामले की गहन जांच जारी है।

कोलकाता, 11 मई।

पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी के निजी सहायक चंद्रनाथ रथ की हत्या मामले में बड़ी कार्रवाई करते हुए पुलिस ने बिहार और उत्तर प्रदेश से तीन शार्प शूटरों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तारी के बाद सभी आरोपितों को अदालत में पेश किया गया, जहां से उन्हें 13 दिनों की सीआईडी हिरासत में भेज दिया गया।

मामले की सुनवाई बारासात एसीजेएम अदालत में हुई, जिसके बाद अदालत ने सीआईडी को विस्तृत पूछताछ की अनुमति दी है। अब सीआईडी टीम आरोपितों से हत्या की साजिश, फंडिंग नेटवर्क, हथियार आपूर्ति और संभावित मास्टरमाइंड के बारे में गहन पूछताछ करेगी।

पुलिस जांच में सामने आया है कि गिरफ्तार आरोपितों में से एक को बिहार के बक्सर जिले से पकड़ा गया, जबकि दो अन्य को उत्तर प्रदेश से गिरफ्तार किया गया है। तीनों पर पेशेवर शार्प शूटर होने का संदेह है।

जांच एजेंसियों के अनुसार, मामले की जांच में डिजिटल साक्ष्य भी अहम भूमिका निभा रहे हैं। टोल प्लाजा पर किए गए ऑनलाइन भुगतान के आधार पर आरोपितों तक पहुंचने में पुलिस को सफलता मिली। इससे यह भी संकेत मिला है कि वारदात पूरी तरह योजनाबद्ध तरीके से अंजाम दी गई थी।

सूत्रों के अनुसार हत्या से पहले रेकी किए जाने के संकेत भी मिले हैं। पुलिस को संदेह है कि पूरी घटना एक संगठित योजना के तहत की गई थी, जिसमें कई स्तरों पर भूमिका तय थी।

फिलहाल बरामद सामान और दस्तावेजों की जांच की जा रही है, जिनके माध्यम से इस हाई प्रोफाइल हत्या मामले में और अहम खुलासे होने की संभावना जताई जा रही है।

|
आज का राशिफल

इस सप्ताह आपके लिए अनुकूल समय है। पेशेवर मोर्चे पर सफलता मिलने के योग हैं। व्यक्तिगत जीवन में भी सुकून और संतोष रहेगा।
भाग्यशाली रंग: लाल
भाग्यशाली अंक: 9
मंत्र: "ॐ हं राम रामाय नमः"

आज का मौसम

भोपाल

26° / 39°

SUNNY

ट्रेंडिंग न्यूज़