जोधपुर, 23 अप्रैल
किराए के खाते का उपयोग कर साइबर ठगी करने वाले दो आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। इन आरोपियों के खिलाफ कुड़ी और बासनी थानों में अलग-अलग साइबर फ्रॉड के मामले दर्ज किए गए थे। आरोपियों ने म्यूल एकाउंट से लोगों के खातों में पैसे डलवाए थे।
कुड़ी थाना पुलिस के अनुसार, गंगा विहार ए सेक्टर निवासी शक्ति सिंह के खिलाफ चार अलग-अलग शिकायतें प्राप्त हुई थीं। इन शिकायतों में आरोप था कि शक्ति सिंह ने म्यूल एकाउंट के जरिए लाखों रुपये ट्रांजेक्शन किए थे। एएसआई भगवानदान द्वारा दर्ज कराए गए मामले में शक्ति सिंह के खाते की जांच की गई, जो पिछले साल खोला गया था और उसमें बड़े पैमाने पर लेन-देन हुआ था। इसके अलावा, बासनी पुलिस ने भी इसी आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज किया था।
बासनी थाना क्षेत्र के रामेश्वर नगर बी सेक्टर के सत्यम श्रीवास्तव के खिलाफ भी साइबर फ्रॉड का केस दर्ज हुआ है। दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है और उनके खातों की जांच जारी है।










.jpg)
