प्रशासनिक खबरें
09 May, 2026

दुष्कर्म केस में एफआईआर पर बवाल, पीड़िता ने पुलिस पर उठाए सवाल

बिलखारिया थाना क्षेत्र की एक महिला ने दुष्कर्म मामले में एफआईआर को लेकर पुलिस पर कथित गड़बड़ी और शिकायत को कमजोर करने के आरोप लगाए हैं।

भोपाल, 09 मई।

राजधानी के बिलखारिया थाना क्षेत्र में दुष्कर्म से जुड़ी एक शिकायत को लेकर नया विवाद सामने आया है। ग्राम आदमपुर छावनी पठार निवासी एक महिला ने पुलिस पर एफआईआर दर्ज करने में कथित गड़बड़ी का आरोप लगाया है। महिला का कहना है कि उसके बयान के अनुरूप रिपोर्ट दर्ज नहीं की गई और मामले को कमजोर करने की कोशिश हुई।

महिला ने अपने मुंह बोले देवर महेंद्र सिंह ठाकुर पर जबरन दुष्कर्म का आरोप लगाया है। पीड़िता के अनुसार, वर्ष 2024 में आरोपी ने घर में अकेला पाकर घटना को अंजाम दिया था। महिला का दावा है कि उसने मामले से जुड़ी एक ऑडियो रिकॉर्डिंग भी सुरक्षित रखी है, जिसे वह सबूत के रूप में देख रही है।

पीड़िता का आरोप है कि इसी कथित दबाव का फायदा उठाते हुए आरोपी ने उसका स्कॉर्पियो वाहन अपने नाम करा लिया। महिला ने यह भी दावा किया कि बीते तीन वर्षों से उसका लगातार शोषण किया जाता रहा।

महिला ने पुलिस कार्रवाई पर भी सवाल उठाए हैं। उसका कहना है कि शिकायत को गंभीरता से नहीं लिया गया और एफआईआर को आरोपी के पक्ष में कमजोर बनाने का प्रयास किया गया। पीड़िता के मुताबिक, पुलिस को पीड़ित पक्ष के कथनों के आधार पर निष्पक्ष तरीके से रिपोर्ट दर्ज करनी चाहिए थी।

इस पूरे मामले को लेकर लिखित शिकायत पुलिस अधीक्षक देहात भोपाल और पुलिस कमिश्नर भोपाल को भी भेजी गई है। मामले में पुलिस पक्ष की आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने आना बाकी है।

|
आज का राशिफल

इस सप्ताह आपके लिए अनुकूल समय है। पेशेवर मोर्चे पर सफलता मिलने के योग हैं। व्यक्तिगत जीवन में भी सुकून और संतोष रहेगा।
भाग्यशाली रंग: लाल
भाग्यशाली अंक: 9
मंत्र: "ॐ हं राम रामाय नमः"

आज का मौसम

भोपाल

26° / 39°

SUNNY

ट्रेंडिंग न्यूज़