फ्लोरिडा, 14 अप्रैल।
यूनाइटेड स्टेट्स प्रीमियर लीग (यूएसपीएल) का चौथा सीजन एक बार फिर भव्य अंदाज में लौटने के लिए तैयार है, जो 20 नवंबर से 5 दिसंबर 2026 तक फ्लोरिडा के ब्रॉवर्ड काउंटी स्टेडियम में खेला जाएगा। लीग प्रबंधन ने इस बार प्रतियोगिता को और अधिक प्रतिस्पर्धी बनाने के लिए दो नई फ्रेंचाइजी जोड़ने की योजना भी बनाई है।
लीग के संस्थापक और चेयरमैन जयदीप सिंह ने सीजन की वापसी को लेकर कहा कि यूएसपीएल अपने चौथे संस्करण के साथ विस्तार के नए चरण में प्रवेश कर रहा है और इस बार दर्शकों के लिए मनोरंजन के नए अनुभव और कई बड़े साझेदारी ऐलान किए जाएंगे। उन्होंने यह भी कहा कि लीग उभरते हुए खिलाड़ियों को अंतरराष्ट्रीय और शीर्ष स्तर के खिलाड़ियों के साथ खेलने का मंच प्रदान करती रहेगी, जिससे यह टूर्नामेंट क्रिकेट उत्सव का रूप लेगा।
पिछले सीजन की सफलता के बाद इस बार की उम्मीदें और बढ़ गई हैं, जिसमें सीजन 3 में न्यूयॉर्क काउबॉयज ने मैरीलैंड मैवरिक्स को फाइनल में 7 विकेट से हराकर खिताब जीता था। यह फाइनल मुकाबला भी ब्रॉवर्ड काउंटी स्टेडियम में ही आयोजित हुआ था।
पिछले संस्करण में कई अंतरराष्ट्रीय और अमेरिकी खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया, जिनमें से कुछ ने आगे चलकर आईसीसी पुरुष टी20 विश्व कप 2026 में अमेरिका का प्रतिनिधित्व भी किया। मोनांक पटेल, सौरभ नेत्रवलकर, शैडली वैन शाल्कविक, आरोन जोन्स और उन्मुक्त चंद जैसे खिलाड़ियों ने लीग के स्तर को और ऊंचा किया, जबकि जेक लिंटॉट सीजन 3 के फाइनल में बेहतरीन प्रदर्शन कर न्यूयॉर्क काउबॉयज के लिए निर्णायक साबित हुए।
लीग का चौथा सीजन नए टीमों, बड़े खिलाड़ियों और विस्तार योजनाओं के साथ अमेरिका में क्रिकेट के विकास की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है, जिससे टी20 क्रिकेट को मुख्यधारा में स्थापित करने की दिशा और मजबूत होगी।


.jpg)

.jpg)
.jpg)



.jpg)


