नई दिल्ली, 30 अप्रैल।
दिल्ली उच्च न्यायालय में इलेक्ट्रॉनिक ब्रांड बोट के सह-संस्थापक अमन गुप्ता की ओर से दायर याचिका पर सुनवाई से जस्टिस ज्योति सिंह ने स्वयं को अलग कर लिया है। अदालत ने इस मामले को जस्टिस तुषार राव गडेला की पीठ के समक्ष सूचीबद्ध करने का निर्देश दिया है। इस याचिका पर अब अगली सुनवाई 7 मई को निर्धारित की गई है।
अदालत में अमन गुप्ता की ओर से वरिष्ठ अधिवक्ता श्येल त्रेहान और नकुल गांधी ने पक्ष रखा। याचिका में कहा गया है कि बिना अनुमति के अमन गुप्ता के चित्रों और कृत्रिम बुद्धिमत्ता से तैयार सामग्री का उपयोग किया जा रहा है, जिससे उनके व्यक्तित्व अधिकारों का उल्लंघन हो रहा है।
उल्लेखनीय है कि इससे पहले भी उच्च न्यायालय कई प्रसिद्ध हस्तियों के व्यक्तित्व अधिकारों की सुरक्षा को लेकर इसी तरह के आदेश जारी कर चुका है, जिनमें विभिन्न क्षेत्रों से जुड़े कई नाम शामिल रहे हैं।






.jpg)





