मंदसौर, 22 अप्रैल
मध्यप्रदेश के मंदसौर में बुधवार को विश्व पृथ्वी दिवस के अवसर पर गंगा जल संवर्धन अभियान के तहत जल संरक्षण विषय पर एक महत्वपूर्ण कार्यशाला का आयोजन किया गया। यह कार्यशाला कुशाभाऊ ठाकरे आडिटोरियम में संपन्न हुई, जहां प्रशासनिक अधिकारियों, विशेषज्ञों, जनप्रतिनिधियों, विद्यार्थियों और नागरिकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
कार्यशाला का आयोजन सार्थक एनजीओ द्वारा किया गया था, जिसमें कलेक्टर अदिती गर्ग, पद्मश्री महेश शर्मा, भूजल वैज्ञानिक सुनील चतुवेर्दी और डॉ. उर्मिला तोमर सहित कई गणमान्य व्यक्तित्व मौजूद रहे। कलेक्टर अदिती गर्ग ने जल संरक्षण के महत्व पर जोर देते हुए बताया कि जिले में जल गंगा जल संवर्धन अभियान के तहत 6000 से ज्यादा छोटे-बड़े कार्य संचालित किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि जल संरक्षण का कोई भी कार्य छोटा नहीं होता और इन छोटे प्रयासों से समय के साथ बड़े परिणाम मिलते हैं।
पद्मश्री महेश शर्मा, जिन्हें जल ऋषि के उपाधि से सम्मानित किया गया है, ने पर्यावरण संरक्षण और वृक्षारोपण की आवश्यकता पर बल दिया। वहीं, भूजल वैज्ञानिक सुनील चतुवेर्दी ने कहा कि विश्व का 70 प्रतिशत पानी स्वच्छ नहीं है, जो एक गंभीर चिंता का विषय है। इस अवसर पर जल गंगा जल संवर्धन अभियान के अंतर्गत स्कूलों द्वारा आयोजित चित्रकला और रंगोली प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित भी किया गया।
कार्यशाला के दौरान जल संरक्षण से संबंधित कई प्रश्न पूछे गए, जिनका समाधान विशेषज्ञों द्वारा वैज्ञानिक और सरल तरीके से दिया गया।








.jpg)


