मध्य प्रदेश
18 Apr, 2026

मध्य प्रदेश में गेहूं उपार्जन तेज, किसानों को समय पर भुगतान जारी

मध्य प्रदेश में समर्थन मूल्य पर गेहूं उपार्जन की प्रक्रिया तेजी से जारी है, जिसमें लाखों किसानों से खरीद कर उनके खातों में हजारों करोड़ रुपये का भुगतान किया जा रहा है और इस वर्ष रिकॉर्ड उपार्जन का लक्ष्य रखा गया है।

भोपाल, 18 अप्रैल 2026।

मध्य प्रदेश में न्यूनतम समर्थन मूल्य पर गेहूं उपार्जन की प्रक्रिया तेजी से जारी है। अभी तक 1 लाख 36 हजार 237 किसानों से 59 लाख 48 हजार 980 क्विंटल गेहूं की खरीदी की जा चुकी है। इसके बदले किसानों के खातों में 575 करोड़ 86 लाख रुपये का भुगतान किया जा चुका है।

अब तक 4 लाख 61 हजार 271 किसानों ने कुल 1 करोड़ 96 लाख 92 हजार 550 क्विंटल गेहूं के विक्रय के लिए स्लॉट बुक किए हैं। खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री गोविंद सिंह राजपूत ने यह जानकारी देते हुए बताया कि किसान 30 अप्रैल 2026 तक स्लॉट बुक कर सकेंगे।

प्रदेश में कुल 3171 उपार्जन केंद्र बनाए गए हैं, जहां कार्यालयीन दिवसों में खरीदी की जा रही है। सेटेलाइट ई-मेल मिलान में असंगत पाए गए खसरों को छोड़कर शेष भूमि पर भी स्लॉट बुकिंग की सुविधा दी जा रही है।

मंत्री ने बताया कि उपार्जन केंद्रों की क्षमता के अनुसार प्रतिदिन स्लॉट बुकिंग की सीमा 1000 क्विंटल से बढ़ाकर 1500 क्विंटल कर दी गई है, ताकि अधिक किसानों को लाभ मिल सके।

उपार्जन केंद्रों पर किसानों के लिए छायादार बैठक, पेयजल, बारदाना, तौल कांटे, कंप्यूटर, इंटरनेट, गुणवत्ता परीक्षण उपकरण और सफाई व्यवस्था सहित सभी सुविधाएं उपलब्ध कराई गई हैं।

रबी विपणन वर्ष 2026-27 में किसानों को 2585 रुपये प्रति क्विंटल समर्थन मूल्य और 40 रुपये बोनस सहित कुल 2625 रुपये प्रति क्विंटल की दर से भुगतान किया जा रहा है।

अब तक 45 लाख 92 हजार 610 क्विंटल गेहूं का परिवहन भी किया जा चुका है। इस वर्ष रिकॉर्ड 19 लाख 4 हजार किसानों ने पंजीयन कराया है, जो पिछले वर्ष से अधिक है। सरकार ने इस बार 78 लाख मीट्रिक टन गेहूं उपार्जन का लक्ष्य तय किया है, जो पिछले वर्ष की तुलना में अधिक है।

|
आज का राशिफल

इस सप्ताह आपके लिए अनुकूल समय है। पेशेवर मोर्चे पर सफलता मिलने के योग हैं। व्यक्तिगत जीवन में भी सुकून और संतोष रहेगा।
भाग्यशाली रंग: लाल
भाग्यशाली अंक: 9
मंत्र: "ॐ हं राम रामाय नमः"

आज का मौसम

भोपाल

23° / 41°

SUNNY

ट्रेंडिंग न्यूज़