20 फरवरी।
टीजर लगभग 1 मिनट 55 सेकंड लंबा है और इसकी शुरुआत यश के इंटेंस लुक से होती है, जिसमें बैकग्राउंड डायलॉग "इस बार जंग अलग है, उनकी मक्कारी भी अलग है" फिल्म के डार्क और रॉ टोन को स्पष्ट करता है। पूरे टीजर में यश अपने दुश्मनों पर भारी पड़ते दिखते हैं और दर्शकों को जबरदस्त एक्शन, मारधाड़ और खून-खराबे के दृश्य देखने को मिलते हैं।
केवीएन प्रोडक्शन के बैनर तले बनी इस फिल्म का निर्देशन गीतु मोहनदास ने किया है। 19 मार्च को रिलीज होने वाली फिल्म में कियारा आडवाणी, नयनतारा, तारा सुतारिया और हुमा कुरैशी भी अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे और इसे हाई-ऑक्टेन एक्शन ड्रामा के रूप में पेश किया गया है, जिससे बॉक्स ऑफिस पर बड़ी उम्मीदें हैं।











