मीरजापुर, 02 मई।
उत्तर प्रदेश के मीरजापुर जिले के ड्रमंडगंज क्षेत्र स्थित महुगढ़ी गांव के मुरलिया जंगल में शनिवार सुबह लगभग 11 बजे एक युवक का शव पेड़ से लटका हुआ मिला, जिससे इलाके में सनसनी फैल गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी।
मृतक की पहचान पंचराज उर्फ निरहू (22) पुत्र राजू, निवासी अतरी सिकटा थाना हलिया के रूप में हुई है। वह शुक्रवार को अपने ननिहाल महुगढ़ी गांव में कालू कहार के यहां आया हुआ था। शनिवार को उसका शव जंगल में पलाश के पेड़ से फांसी के फंदे से लटकता हुआ पाया गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की गहन जांच की जा रही है। ड्रमंडगंज थाना प्रभारी भारत सुमन ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है, लेकिन अन्य पहलुओं की भी जांच की जा रही है। रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।











