रायपुर, 21 मार्च 2026।
रायपुर प्रेस क्लब में स्वास्थ्य और फिटनेस को लेकर उत्साहपूर्ण माहौल देखा गया, जहां शनिवार को साप्ताहिक जुंबा क्लास का आयोजन किया गया।
इस सत्र में शहर के वरिष्ठ पत्रकार और उनके परिवार के सदस्य सक्रिय रूप से शामिल हुए। प्रशिक्षण का संचालन संतोष कुमार साहू और प्रोफेसर प्रीति सतपथी ने किया। उन्होंने संगीत की धुनों पर जुंबा के विभिन्न व्यायामों के माध्यम से शारीरिक स्वास्थ्य और मानसिक संतुलन बनाए रखने के तरीके बताएं।
प्रेस क्लब ने रविवार को महिला पत्रकारों के लिए विशेष जुंबा डांस क्लास आयोजित करने की घोषणा की है। इसका उद्देश्य महिला पत्रकारों को फिटनेस के प्रति प्रोत्साहित करना और उनके लिए सहज, प्रेरणादायक वातावरण उपलब्ध कराना है।
इस कार्यक्रम में प्रेस क्लब के पदाधिकारी और शहर के गणमान्य पत्रकार उपस्थित रहे। मुख्य रूप से कविता देवांगन, प्रोफेसर राकेश साहू, डोलाराम देवांगन, सरोज जी, विनोद रात्रे, नागराज, कृष्णा साहू और अभिराम राजपूत ने सत्र में भाग लिया। बड़े पैमाने पर पत्रकार साथी और उनके परिवारजन भी जुंबा क्लास में शामिल हुए।

कार्यक्रम का सफल संचालन प्रेस क्लब के अध्यक्ष मोहन तिवारी, महासचिव गौरव शर्मा, उपाध्यक्ष दिलीप साहू, कोषाध्यक्ष दिनेश यदु और संयुक्त सचिव निवेदिता साहू एवं भूपेश जांगड़े के मार्गदर्शन में किया गया। अध्यक्ष मोहन तिवारी ने कहा कि पत्रकारों की व्यस्त दिनचर्या में स्वास्थ्य अक्सर पीछे रह जाता है, इसलिए ऐसे साप्ताहिक आयोजनों के माध्यम से उन्हें शारीरिक रूप से सक्रिय रखने का प्रयास किया जा रहा है।
कार्यक्रम के अंत में सभी उपस्थित सदस्यों ने इस पहल की सराहना की और इसे लगातार जारी रखने की उम्मीद जताई।









.jpg)
.jpg)
.jpg)
.jpg)
