मध्य प्रदेश
03 Jun, 2026

कैबिनेट बैठक में एक ही कार से पहुंचे तीन मंत्री, पेट्रोलियम बचत का संदेश

पश्चिम एशिया तनाव के बीच प्रधानमंत्री की अपील पर तीन केंद्रीय मंत्री एक ही कार में कैबिनेट बैठक पहुंचे और पेट्रोल-डीजल की बचत व ऊर्जा संरक्षण का संदेश दिया।

नई दिल्ली, 03 जून ।

पश्चिम एशिया में जारी तनाव के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा पेट्रोलियम उत्पादों की बचत के आह्वान के बाद बुधवार को केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री शिवराज सिंह चौहान, केंद्रीय जल शक्ति मंत्री सीआर पाटिल और केंद्रीय कोयला एवं खनन मंत्री जी किशन रेड्डी एक ही कार में सवार होकर कैबिनेट बैठक में पहुंचे।

इस दौरान केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने पत्रकारों से बातचीत में बताया कि तीनों मंत्रियों ने कार पूलिंग कर यात्रा की और यह कदम प्रधानमंत्री के उस आह्वान के अनुरूप है जिसमें देशभर में पेट्रोल और डीजल की खपत को कम करने की अपील की गई है।

उन्होंने कहा कि मौजूदा परिस्थितियों को देखते हुए पेट्रोलियम ईंधन की अनावश्यक खपत को रोकना जरूरी है और इसी उद्देश्य से मंत्रियों ने साझा वाहन का उपयोग करने का निर्णय लिया।

चौहान ने यह भी कहा कि देश में ऊर्जा संरक्षण को बढ़ावा देने के लिए सार्वजनिक परिवहन का अधिक उपयोग किया जाना चाहिए और हर स्तर पर बचत के उपाय अपनाने की आवश्यकता है।

|
आज का राशिफल

मध्याह्न पूर्व समय आपके पक्ष का बना रहेगा। कारोबारी काम में प्रगति बनती रहेगी। लेन-देन में आ रही बाधा दूर करने का प्रयास होंगे। धार्मिक कार्य में समय और धन व्यय होगा। अपना काम दूसरों के सहयोग से पूरा होगा। ले देकर की जा रही काम की कोशिश ठीक नहीं। पुराने मित्र से मिलन होगा। शुभांक-5-7-9

आज का मौसम

भोपाल

26° / 35°

Sunny

ट्रेंडिंग न्यूज़