प्रशासनिक खबरें
02 Jun, 2026

रक्षाबंधन पर बहनों को मिल सकती है नई सौगात, सुगम परिवहन सेवा की तैयारी तेज

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि प्रदेश में मुख्यमंत्री सुगम परिवहन सेवा को चरणबद्ध तरीके से शुरू किया जाएगा और रक्षाबंधन तक महिलाओं को राज्य परिवहन बसों में यात्रा सुविधा उपलब्ध कराने का प्रयास किया जा रहा है।

भोपाल, 02 जून ।

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि आम नागरिकों के दैनिक जीवन में राज्य परिवहन सेवा की महत्वपूर्ण भूमिका होती है। इसी उद्देश्य से प्रदेश सरकार आधुनिक सड़क नेटवर्क के विस्तार के साथ-साथ बेहतर सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था विकसित करने की दिशा में भी तेजी से काम कर रही है।

मंगलवार को विधानसभा में मीडिया से चर्चा के दौरान मुख्यमंत्री ने बताया कि राज्य सरकार चरणबद्ध रूप से मुख्यमंत्री सुगम परिवहन सेवा शुरू करने की तैयारी कर रही है। उन्होंने कहा कि इस वर्ष रक्षाबंधन के अवसर पर प्रदेश की बहनों को परिवहन विभाग की बसों में यात्रा सुविधा उपलब्ध कराने के लिए हरसंभव प्रयास किए जा रहे हैं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि मध्यप्रदेश का भौगोलिक क्षेत्र व्यापक होने के कारण कई शहरों और क्षेत्रों के बीच लंबी दूरी तय करनी पड़ती है। ऐसे में एक सुदृढ़ और सुलभ परिवहन व्यवस्था लोगों के आवागमन को अधिक आसान बनाएगी।

उन्होंने विश्वास जताया कि मुख्यमंत्री सुगम परिवहन सेवा शुरू होने के बाद प्रदेश के दूरस्थ और आंतरिक क्षेत्रों को बेहतर संपर्क मिलेगा। साथ ही पड़ोसी राज्यों से भी आवागमन की सुविधाओं में विस्तार देखने को मिलेगा।

डॉ. यादव ने कहा कि राज्य सरकार नागरिक सुविधाओं के विस्तार को प्राथमिकता देते हुए लगातार कार्य कर रही है। प्रदेश के समग्र विकास और जनता को बेहतर सेवाएं उपलब्ध कराने के लिए सरकार पूरी प्रतिबद्धता और संकल्प के साथ आगे बढ़ रही है।

|
आज का राशिफल

मेष- मध्याह्न पूर्व समय आपके पक्ष का बना रहेगा। कारोबारी काम में प्रगति बनती रहेगी। लेन-देन में आ रही बाधा दूर करने का प्रयास होंगे। धार्मिक कार्य में समय और धन व्यय होगा। अपना काम दूसरों के सहयोग से पूरा होगा। ले देकर की जा रही काम की कोशिश ठीक नहीं। पुराने मित्र से मिलन होगा। शुभांक-5-7-9

आज का मौसम

भोपाल

26° / 35°

Sunny

ट्रेंडिंग न्यूज़