अपराध
28 Apr, 2026

सागवान लकड़ी तस्करी में 8 नग बरामद, एक गिरफ्तार

सुपौल में एसएसबी ने गश्त के दौरान नेपाल से लाई जा रही 8 सागवान लकड़ियां जब्त कर एक तस्कर को गिरफ्तार किया और उसे वन विभाग को सौंप दिया।

सुपौल, 28 अप्रैल

45वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल की सीमा चौकी साहेबान ने गश्ती के दौरान भारी मात्रा में सागवान लकड़ी बरामद करते हुए एक तस्कर को गिरफ्तार किया है।

जानकारी के अनुसार 28 अप्रैल 2026 को नियमित गश्त के दौरान सीमा क्षेत्र में अवैध गतिविधियों पर निगरानी बढ़ाते हुए यह कार्रवाई की गई। कमांडेंट ने बताया कि सीमा पर अवैध गतिविधियों को रोकने के लिए लगातार सघन निगरानी और कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में गुप्त सूचना के आधार पर स्पर संख्या 530 के पास बड़ी मात्रा में सागवान लकड़ी की तस्करी की आशंका मिली थी।

सूचना के आधार पर गश्ती दल का गठन कर संबंधित क्षेत्र में भेजा गया। टीम ने लगभग 11 बजकर 20 मिनट पर देखा कि कुछ संदिग्ध व्यक्ति नेपाल की ओर से नाव के माध्यम से नदी पार कर भारत की तरफ आ रहे थे। तत्परता दिखाते हुए जब टीम नदी किनारे पहुंची तो वहां सागवान लकड़ी के 8 नग बरामद हुए तथा एक व्यक्ति मौके पर मौजूद मिला।

पूछताछ में आरोपी ने स्वीकार किया कि वह लकड़ी नेपाल के गोबरगरा क्षेत्र से लाकर भारत में अवैध रूप से बिक्री के उद्देश्य से ला रहा था। उसके पास किसी प्रकार के वैध दस्तावेज नहीं पाए गए।

इसके बाद बरामद लकड़ी के 8 नग और आरोपी को विधिवत रूप से गिरफ्तार कर आवश्यक कागजी कार्रवाई पूरी करने के बाद वन विभाग को बीरपुर में सुपुर्द कर दिया गया।

एसएसबी ने स्पष्ट किया है कि सीमा क्षेत्र में अवैध तस्करी और अन्य गैरकानूनी गतिविधियों पर रोक लगाने के लिए इस प्रकार की कार्रवाई आगे भी लगातार जारी रहेगी।

|
आज का राशिफल

इस सप्ताह आपके लिए अनुकूल समय है। पेशेवर मोर्चे पर सफलता मिलने के योग हैं। व्यक्तिगत जीवन में भी सुकून और संतोष रहेगा।
भाग्यशाली रंग: लाल
भाग्यशाली अंक: 9
मंत्र: "ॐ हं राम रामाय नमः"

आज का मौसम

भोपाल

29° / 42°

SUNNY

ट्रेंडिंग न्यूज़