अपराध
28 Apr, 2026

फर्रुखाबाद में कलयुगी बेटों ने की पिता की हत्या, ओमकार हिरासत में

फर्रुखाबाद के मऊदरवाजा क्षेत्र में शादी को लेकर हुए विवाद में दो बेटों द्वारा अपने वृद्ध पिता की कथित हत्या कर दिए जाने के बाद पुलिस ने एक आरोपी को हिरासत में लेकर जांच शुरू कर दी है।

फर्रुखाबाद, 28 अप्रैल

मऊदरवाजा थाना क्षेत्र में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां शादी को लेकर उपजे विवाद ने एक वृद्ध पिता की जान ले ली। ग्राम अर्राह पहाड़पुर में सोमवार रात हुई इस वारदात ने पूरे इलाके को स्तब्ध कर दिया।

जानकारी के अनुसार 70 वर्षीय रामसनेही अपने दो बेटों अनिल और ओमकार के साथ रहते थे। बीती रात लगभग 11 बजे दोनों बेटों ने कथित रूप से अपने ही पिता के सिर पर किसी भारी वस्तु से हमला कर दिया, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई।

घटना की सूचना मिलने पर मऊदरवाजा थाना पुलिस थानाध्यक्ष अजब सिंह के नेतृत्व में मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। जांच के बाद पुलिस ने घटनास्थल से बड़े बेटे ओमकार को हिरासत में ले लिया। फील्ड यूनिट ने भी मौके से साक्ष्य एकत्र किए।

बताया जा रहा है कि ओमकार की शादी हो चुकी थी, लेकिन पत्नी उसे छोड़कर चली गई थी। वहीं छोटे बेटे अनिल की दो शादियां हो चुकी थीं, जिनमें से पहली पत्नी ने आत्महत्या कर ली थी और दूसरी पत्नी भी उसे छोड़कर चली गई थी।

इसी विवाद के चलते अनिल अपने पिता पर तीसरी शादी कराने का दबाव बना रहा था, लेकिन रामसनेही इस बात के लिए तैयार नहीं थे कि उनकी शादी टिकती नहीं है। वृद्ध रामसनेही की पत्नी का भी पिछले वर्ष निधन हो चुका था।

बताया गया कि रामसनेही दोनों बेटों की जिम्मेदारी निभाते हुए खुद खाना बनाकर उन्हें खिलाते थे, बावजूद इसके परिवार में तनाव बढ़ता चला गया।

पुलिस अधिकारियों के अनुसार दोनों बेटों द्वारा ही पिता की हत्या किए जाने की बात सामने आई है। ओमकार से पूछताछ जारी है, जबकि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। तहरीर मिलने पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।

|
आज का राशिफल

इस सप्ताह आपके लिए अनुकूल समय है। पेशेवर मोर्चे पर सफलता मिलने के योग हैं। व्यक्तिगत जीवन में भी सुकून और संतोष रहेगा।
भाग्यशाली रंग: लाल
भाग्यशाली अंक: 9
मंत्र: "ॐ हं राम रामाय नमः"

आज का मौसम

भोपाल

29° / 42°

SUNNY

ट्रेंडिंग न्यूज़