अपराध
28 Apr, 2026

वाराणसी खेत में महिला का रक्तरंजित शव मिला, हत्या की आशंका

वाराणसी के लोहता थाना क्षेत्र में खेत में 35 वर्षीय महिला का रक्तरंजित शव मिलने से सनसनी फैल गई है, जहां पुलिस ने हत्या की आशंका जताते हुए फोरेंसिक टीम के साथ जांच शुरू कर दी है।

वाराणसी, 28 अप्रैल

लोहता थाना क्षेत्र में हरपालपुर स्थित एक खेत से सोमवार को एक महिला का रक्तरंजित शव मिलने से पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और पूरे क्षेत्र की घेराबंदी कर जांच शुरू कर दी।

पुलिस के अनुसार मृतका की उम्र लगभग 35 वर्ष बताई जा रही है। प्रारंभिक जांच में यह सामने आया है कि महिला के चेहरे और सिर पर किसी भारी वस्तु, संभवतः पत्थर से गंभीर चोटें पहुंचाई गई हैं, जिससे हत्या की आशंका मजबूत हो गई है।

मौके की जांच के दौरान पुलिस को शव के पास से एक आधार कार्ड भी मिला, जिसके आधार पर मृतका की पहचान नर्गिस परवीन, पत्नी मोहम्मद अजहर, निवासी नई सड़क के रूप में हुई है। पहचान सुनिश्चित होने के बाद पुलिस ने आवश्यक कानूनी कार्रवाई करते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

अधिकारियों के अनुसार घटना की गंभीरता को देखते हुए हर पहलू से जांच की जा रही है। मौके पर फोरेंसिक टीम को भी बुलाया गया है, जो साक्ष्य एकत्र कर मामले की बारीकी से जांच कर रही है। फिलहाल हत्या के कारणों का स्पष्ट पता नहीं चल सका है।

इधर स्थानीय चर्चा के अनुसार मृतका नर्गिस परवीन ने दो बार निकाह किया था और वर्तमान में वह भेलूपुर क्षेत्र के बजरडीहा इलाके में रह रही थी। पुलिस सभी संभावित पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच आगे बढ़ा रही है।

|
आज का राशिफल

इस सप्ताह आपके लिए अनुकूल समय है। पेशेवर मोर्चे पर सफलता मिलने के योग हैं। व्यक्तिगत जीवन में भी सुकून और संतोष रहेगा।
भाग्यशाली रंग: लाल
भाग्यशाली अंक: 9
मंत्र: "ॐ हं राम रामाय नमः"

आज का मौसम

भोपाल

29° / 42°

SUNNY

ट्रेंडिंग न्यूज़