नई दिल्ली, 31 मार्च 2026।
पश्चिम एशिया में जारी संकट के बीच टाटा नेतृत्व वाली एयर इंडिया और एयर इंडिया एक्सप्रेस आज इस क्षेत्र से आने-जाने वाली 36 उड़ानें संचालित करेंगी। इस कदम से यात्रियों को सुविधा देने का प्रयास किया गया है।
एयरलाइन ने मंगलवार को जारी बयान में बताया कि 31 मार्च को कुल 36 उड़ानों का संचालन किया जाएगा, जिनमें शेड्यूल्ड और नॉन-शेड्यूल्ड दोनों प्रकार की सेवाएं शामिल हैं। इन उड़ानों का उद्देश्य क्षेत्र में जारी तनाव के बावजूद यात्रियों की सुविधाओं को सुनिश्चित करना है।
एयर इंडिया के अनुसार 36 उड़ानों में से 20 उड़ानें नॉन-शेड्यूल्ड सेवाओं के रूप में चिन्हित हैं, जो मुख्य रूप से संयुक्त अरब अमीरात के प्रमुख शहरों जैसे दुबई, अबू धाबी, रियाद और मस्कट के लिए उड़ानें संचालित करेंगी।
एयरलाइन ने यह भी स्पष्ट किया कि उड़ानें यात्रा समय, प्रस्थान स्टेशनों पर स्लॉट उपलब्धता और अन्य परिस्थितियों पर निर्भर रहेंगी। सभी उड़ानें भारतीय नियामक प्राधिकरणों और यूएई के स्थानीय अधिकारियों से आवश्यक अनुमतियां प्राप्त करने के बाद ही संचालित की जा रही हैं।
इस प्रकार एयर इंडिया और एयर इंडिया एक्सप्रेस यात्रियों को सुरक्षित और समयबद्ध सेवाएं उपलब्ध कराने के लिए लगातार प्रयासरत हैं।




.jpg)
.jpg)

.jpg)
.jpg)
.jpg)


