बुलंदशहर, 02 मई।
थाना अहमदगढ़ के क्षेत्र में 25 अप्रैल को प्रेमिका को प्रेमी और उसके भाई द्वारा जिंदा जलाने की घटना सामने आई थी। इस जघन्य अपराध के आठ दिन बाद, शनिवार को प्रेमिका ने सफदरजंग अस्पताल में उपचार के दौरान दम तोड़ दिया।
यह घटना तब घटी जब 25 अप्रैल को प्रेमिका को अपने प्रेमी की शादी की खबर मिली और वह मिलने के लिए उसके घर, गांव सालवानपुर पहुंची। वहां शादी को लेकर दोनों के बीच कहासुनी हो गई। पीड़िता के पिता ने आरोप लगाया कि प्रेमी और उसके भाई के साथ-साथ परिवार की महिलाओं ने उनकी बेटी पर पेट्रोल छिड़क कर उसे जिंदा जला दिया।
एसपी देहात अंतरिक्ष जैन ने कहा कि प्रेमी आशीष को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है और जल्द ही अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी भी की जाएगी। इसके अलावा, बुलंदशहर एसएसपी द्वारा सभी आरोपियों पर 25-25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया है।



.jpg)








