जम्मू, 25 मई ।
राष्ट्रीय जांच एजेंसी ने सोमवार को जम्मू-कश्मीर में आतंकी फंडिंग से जुड़े एक मामले में बड़ी कार्रवाई करते हुए तीन अलग-अलग स्थानों पर छापेमारी की। यह कार्रवाई श्रीनगर और शोपियां जिलों में की गई।
छापेमारी के दौरान एजेंसी ने कई संदिग्ध वित्तीय दस्तावेज और इलेक्ट्रॉनिक उपकरण जब्त किए हैं, जिनका संबंध प्रतिबंधित संगठन और उससे जुड़े विभिन्न ट्रस्टों एवं संगठनों की गतिविधियों से बताया जा रहा है।
एनआईए के अनुसार जांच में यह सामने आया है कि संबंधित नेटवर्क आतंकी गतिविधियों के लिए धन जुटाने और उसे विभिन्न माध्यमों से आगे पहुंचाने में सक्रिय था।
एजेंसी ने बताया कि यह संगठन सामाजिक कार्यों जैसे स्वास्थ्य और शिक्षा के नाम पर चंदा एकत्र करता था, लेकिन इस धन का उपयोग हिंसक और अलगाववादी गतिविधियों को बढ़ावा देने में किया जाता था।
जांच में यह भी संकेत मिले हैं कि इस फंडिंग नेटवर्क के जरिए प्रतिबंधित आतंकी संगठनों तक धन पहुंचाया जाता था और इसके लिए संगठित ढांचा तैयार किया गया था।
एनआईए ने यह भी कहा कि इस साजिश में युवाओं को कट्टरपंथ की ओर प्रेरित करने और उन्हें नेटवर्क में शामिल करने की कोशिशें की जाती थीं, ताकि अलगाववादी गतिविधियों को आगे बढ़ाया जा सके।
एजेंसी ने स्पष्ट किया है कि मामले की जांच अभी जारी है और आगे और भी अहम खुलासे होने की संभावना है।






.jpg)


.jpg)





