अपराध
16 May, 2026

अवैध संबंधों में खूनखराबा, बेटी के देवर ने की मां और प्रेमी की हत्या

अनूपपुर के बिजुरी में अवैध संबंधों के विवाद में महिला और उसके प्रेमी की कुल्हाड़ी से हत्या कर दी गई, पुलिस ने आरोपी को छह घंटे में गिरफ्तार किया।

अनूपपुर, 16 मई।

बिजुरी थाना क्षेत्र में शुक्रवार को हुए दोहरे हत्याकांड का पुलिस ने महज छह घंटे के भीतर खुलासा कर दिया। मामले में पुलिस ने मृतका लल्ली बाई गोंड की बेटी के देवर को गिरफ्तार किया है, जिसने अवैध संबंधों से नाराज होकर महिला और उसके प्रेमी की कुल्हाड़ी से हत्या कर दी थी। आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।

पुलिस जांच में सामने आया कि मृतका लल्ली बाई गोंड का पड़ोसी सुरेन्द्र सोनी से प्रेम संबंध था, जिसे आरोपी सुनील सिंह स्वीकार नहीं करता था। इसी बात को लेकर उसने पहले भी सुरेन्द्र को महिला के घर आने-जाने से मना किया था, जिससे विवाद और रंजिश लगातार बढ़ती चली गई।

घटना के अनुसार 14 मई की देर रात सुरेन्द्र सोनी अपनी प्रेमिका लल्ली बाई से मिलने उसके घर पहुंचा था। उस समय आरोपी घर के बाहर आंगन में सो रहा था। दोनों को साथ देखकर आरोपी ने गुस्से में आकर कुल्हाड़ी से सुरेन्द्र पर हमला कर दिया और सिर पर वार कर उसकी हत्या कर दी। इसके बाद उसने लल्ली बाई गोंड पर भी कुल्हाड़ी से हमला कर उसे मौत के घाट उतार दिया।

वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी ने सबूत मिटाने की कोशिश करते हुए खून के निशानों को गोबर से लीप दिया। साथ ही हत्या में इस्तेमाल कुल्हाड़ी और खून से सने कपड़ों को भी छिपा दिया।

घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस ने एफएसएल टीम, डॉग स्क्वॉड और फिंगरप्रिंट विशेषज्ञों की मदद से जांच शुरू की। तेजी से कार्रवाई करते हुए पुलिस ने छह घंटे के भीतर आरोपी की पहचान कर उसे हिरासत में ले लिया। पूछताछ में आरोपी ने अपना अपराध स्वीकार कर लिया, जिसके बाद हत्या में प्रयुक्त कुल्हाड़ी भी बरामद कर ली गई।

पुलिस के अनुसार आरोपी का व्यवहार पहले से ही हिंसक प्रवृत्ति का रहा है और वह पूर्व में अपनी पत्नी के साथ मारपीट और प्रताड़ना के मामलों में भी संलिप्त रहा है, जिससे उसकी पत्नी उसे छोड़कर अलग रह रही थी।

|
आज का राशिफल

इस सप्ताह आपके लिए अनुकूल समय है। पेशेवर मोर्चे पर सफलता मिलने के योग हैं। व्यक्तिगत जीवन में भी सुकून और संतोष रहेगा।
भाग्यशाली रंग: लाल
भाग्यशाली अंक: 9
मंत्र: "ॐ हं राम रामाय नमः"

आज का मौसम

भोपाल

29° / 41°

SUNNY

ट्रेंडिंग न्यूज़