नागरिक समस्याएँ
27 Apr, 2026

बंसल बिल्डिंग से गिरकर 73 वर्षीय महिला मजदूर की मौत, सुरक्षा पर उठे सवाल

भोपाल में निर्माणाधीन बंसल बिल्डिंग से गिरकर 73 वर्षीय महिला मजदूर की मौत हो गई, जिसके बाद निर्माण स्थलों पर सुरक्षा व्यवस्थाओं की कमी को लेकर गंभीर सवाल उठे हैं।

भोपाल, 27 अप्रैल

भोपाल में रानी कमलापति स्टेशन के समीप निर्माणाधीन बंसल बिल्डिंग से गिरकर 73 वर्षीय महिला मजदूर की मौत हो गई। इस दर्दनाक हादसे के बाद निर्माण स्थलों पर सुरक्षा व्यवस्थाओं को लेकर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं।

मृतका की पहचान ईश्वरिया रिवार उर्फ तारा बाई उम्र 73 वर्ष के रूप में हुई है, जो लंबे समय से उसी निर्माण स्थल पर मजदूरी का कार्य कर रही थीं। रविवार दोपहर लगभग 12 बजे वह भवन में दीवारों की तराई का कार्य कर रही थीं, तभी अचानक उनका पैर फिसल गया और वे नीचे गिर पड़ीं।

हादसे के बाद उन्हें गंभीर अवस्था में तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उपचार के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और आवश्यक कार्रवाई करते हुए शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया।

रानी कमलापति जीआरपी थाना प्रभारी के अनुसार प्रारंभिक जांच में यह घटना फिसलने के कारण हुई प्रतीत हो रही है। मामले की विस्तृत जांच की जा रही है।

घटना के बाद अन्य मजदूरों ने निर्माण स्थल पर सुरक्षा व्यवस्था को लेकर नाराजगी जताई। उनका कहना है कि इससे पहले भी यहां ऐसे हादसे हो चुके हैं, लेकिन सुरक्षा के पर्याप्त इंतजाम नहीं किए गए। मजदूरों ने आरोप लगाया कि न तो सुरक्षा जालियां लगाई गई हैं और न ही आवश्यक सुरक्षा उपकरण उपलब्ध कराए गए हैं।

|
आज का राशिफल

इस सप्ताह आपके लिए अनुकूल समय है। पेशेवर मोर्चे पर सफलता मिलने के योग हैं। व्यक्तिगत जीवन में भी सुकून और संतोष रहेगा।
भाग्यशाली रंग: लाल
भाग्यशाली अंक: 9
मंत्र: "ॐ हं राम रामाय नमः"

आज का मौसम

भोपाल

29° / 42°

SUNNY

ट्रेंडिंग न्यूज़